फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: घर पर घंटों एसी चलाने के बाद भी बिजली का बिल आ सकता है बेहद कम, ये रहे तरीके

Tue, 21 Jun 2022 03:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 21 Jun 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
How to Reduce Electricity Bill While Using AC Know Tips and Tricks in Hindi
How to Reduce Electricity Bill: एसी चलाने का बिल कम आने के तरीके क्या है - फोटो : Pixabay

गर्मी का मौसम आते ही लोग कई तरह से परेशान होने लगते हैं। चिलचिलाती धूप के कारण गर्मी होती है और पारा तेजी से ऊपर चढ़ने लगता है। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। लू और धूल भरी आंधी लोगों को परेशान करती है। इसलिए हर कोई चाहता है कि कैसे भी करके वो इस गर्मी से बच सके। भले ही लोग पंखे और कूलर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन तेज गर्मी के आगे ये भी दम तोड़ते हुए नजर आते हैं। इसलिए लोग गर्मी से बचने के लिए एसी चलाते हैं, लेकिन कहीं न कहीं लोगों को बिजली के बिल की चिंता रहती है। दरअसल, एसी चलाने पर बिजली का बिल काफी ज्यादा आता है, जिसके कारण लोग एसी का कम से कम इस्तेमाल करने की सोचते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखते हुए अपने एसी के बिल को कम कर सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

How to Reduce Electricity Bill While Using AC Know Tips and Tricks in Hindi
How to Reduce Electricity Bill: एसी चलाने का बिल कम आने के तरीके क्या है - फोटो : Pixabay

टेम्परेचर सही रखें

  • एसी कमरे को ठंडा करने का काम करता है। ऐसे में लोग जल्दी ठंडा करने के कारण एसी को 16 डिग्री तक पर चलाते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत हो सकता है क्योंकि इससे बिजली का बिल ज्यादा आता है।
How to Reduce Electricity Bill While Using AC Know Tips and Tricks in Hindi
How to Reduce Electricity Bill: एसी चलाने का बिल कम आने के तरीके क्या है - फोटो : Pixabay
  • अगर आप चाहते हैं कि एसी चलाने पर आपका बिजली का बिल कम से कम आ सके, तो आपको इसके लिए 16 की जगह पर एसी को 24 डिग्री टेम्परेचर पर चलाना चाहिए। इससे काफी हद तक बिजली का बिल कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Reduce Electricity Bill While Using AC Know Tips and Tricks in Hindi
How to Reduce Electricity Bill: एसी चलाने का बिल कम आने के तरीके क्या है - फोटो : Pixabay

स्टार रेटिंग जरूर देख लें

  • लोग एसी खरीदते समय सबसे ज्यादा गलती ये करते हैं कि उसकी स्टार रेटिंग नहीं देखते हैं। अगर आप चाहते हैं कि एसी ज्यादा चलाने पर भी बिजली का बिल कम से कम आ सके, तो आपके लिए ये जरूरी है। बिजली के बिल को कम करने के लिए 5 स्टार एसी ही लेना फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
How to Reduce Electricity Bill While Using AC Know Tips and Tricks in Hindi
How to Reduce Electricity Bill: एसी चलाने का बिल कम आने के तरीके क्या है - फोटो : Istock

टाइमर फीचर

  • कई लोग एसी को रात को सोते समय चलाते हैं, और फिर वो पूरी रात चलता ही रहता है। इससे बिजली का बिल ज्यादा आता है। ऐसे में आप टाइमर फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एसी में उतनी देर का टाइम सेट करना होता है, जितनी देर आप इसे चलाना चाहते हैं। इससे बिजली का बिल कम आने में मदद मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed