Apply Sukanya Samriddhi Yojana: लगभग हर कोई चाहता है कि वो आज इतनी कमाई और बचत कर ले, जिससे उसे भविष्य में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसके लिए लोग कई तरह की स्कीम में निवेश भी करते हैं आदि। वहीं, लोग खासतौर पर अपनी बेटी के जन्म के साथ ही उनकी शादी और भविष्य के लिए बचत करने लगते हैं। इन सबके बीच इस बात की जानकारी होना बेहद जरूरी है कि आप बिटिया के लिए कहां निवेश कर रहे हैं? क्या ये योजना सुरक्षित है? आदि। इन सब बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी बिटिया के लिए किसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, जो आपको अच्छा और सुरक्षित रिटर्न भी दे सके तो आपकी तलाश सुकन्या समृद्धि योजना पर आकर खत्म हो सकती है। तो चलिए बिना देर किए हुए इस योजना के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"642c07bfc9402876d3056bcb","slug":"how-to-open-sukanya-samriddhi-account-online-in-post-office-know-sukanya-samriddhi-yojana-apply-online-process-2023-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sukanya Samriddhi Yojana: इस योजना में आप भी खुलवा सकते हैं अपनी बिटिया के लिए खाता, मिल सकते हैं लाखों रुपये","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Sukanya Samriddhi Yojana: इस योजना में आप भी खुलवा सकते हैं अपनी बिटिया के लिए खाता, मिल सकते हैं लाखों रुपये
Wed, 05 Apr 2023 12:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:19 PM IST
विज्ञापन
सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे
- फोटो : istock
क्या है योजना?
- दरअसल, सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस योजना के अंतर्गत आप पैसों को निवेश करके अपनी बेटी के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत और सुरक्षित कर सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे
- फोटो : istock
- बात अगर इस योजना में निवेश की करें, तो आप इस योजना में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। यही नहीं, इस स्कीम के तहत आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80सी के तहत छूट भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे
- फोटो : istock
- आप जो पैसे इस योजना में अपनी बिटिया के लिए निवेश करते हैं उस पर मौजूदा समय में लगभग 7.6 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। इस योजना में निवेश किए गए पैसे कुछ सालों में दोगुने हो सकते हैं।
विज्ञापन
सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे
- फोटो : istock
ऐसे खुलवा सकते हैं खाता
- अगर आप भी अपनी बेटी का इस योजना में खाता खुलवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में चले जाएं
- वहां जाकर आवेदन फॉर्म भरें और संबंधित दस्तावेज साथ में लगाएं
- फिर इस फॉर्म को जमा करवा दें, जिसके बाद आपका खाता खुल जाता है।