{"_id":"653a06d4a559e8623206616d","slug":"how-to-open-petrol-pump-in-india-know-how-much-money-needed-to-open-petrol-pump-2023-10-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Petrol Pump: खोलना चाहते हैं पेट्रोल पंप, तो जानें क्या है तरीका और कितना आएगा खर्च","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Petrol Pump: खोलना चाहते हैं पेट्रोल पंप, तो जानें क्या है तरीका और कितना आएगा खर्च
How to open petrol pump in India: आज के समय किसी भी परिवहन का उपयोग करने के लिए हमें उसमें पेट्रोल या डीजल भरवाना पड़ता है। वहीं अपनी गाड़ी में पेट्रोल डीजल भरवाते समय क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि आखिर पेट्रोल पंप को कैसे खोला जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आज के समय पेट्रोल पंप को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आसानी से खोला जा सकता है। पेट्रोल पंप कैसे खोला जाता है इस प्रक्रिया के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। इसके अलावा हम यह भी जानेंगे कि पेट्रोल पंप को खोलते समय किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होती है और किन चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
2 of 5
How to open petrol pump in India
- फोटो : Istock
इसके लिए सबसे पहले आपको उस कंपनी की आधिकारिक वेबासाइट पर जाना है, जिसकी आप डीलरशिप लेना चाहते हैं। वेबसाइट ओपन होते ही आपको Register Now के विकल्प का चयन करना होगा।
3 of 5
How to open petrol pump in India
- फोटो : Istock
इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, लिंग, जन्मतिथि, पैन कार्ड नंबर और पूछी गई सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करना है।
यह करने के बाद जनरेट ओटीपी के विकल्प का चयन करना होगा। थोड़ी देर बाद मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है। इसके बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है। फॉर्म सबमिट करने के बाद कंपनी आपके आवेदन की समीक्षा करेगी। इसके बाद कंपनी का प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेगा। पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपके पास आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, भूमि के नक्शे से जुड़े दस्तावेज, भूमि लीज एग्रीमेंट से जुड़े आवश्यक दस्तावेज, बैंक पासबुक विवरण आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
5 of 5
How to open petrol pump in India
- फोटो : Istock
वहीं अगर पेट्रोल पंप खोलने की बजट की बात करें, तो इसके लिए भूमि की लागत और किराया, 23 लाख रुपये की रिफंडेबल जमा राशि और 3.5 लाख रुपये का सिग्नेचर शुल्क देना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।