फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवाने के हैं कई फायदे, जाने कैसे खुलवा सकते हैं खाता

Thu, 27 Mar 2025 08:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 27 Mar 2025 08:05 AM IST
सार

Post Office: जिस तरह से आप बैंक में अपना खाता खुलवाते हैं ठीक उसी तरह से आप पोस्ट ऑफिस में भी अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं।

विज्ञापन
How to Open Account in Post Office Know Post Office Me Account Kaise Khole
पोस्ट ऑफिस में कैसे खाता खुलवाएं? - फोटो : Adobe Stock

How to Open Post Office Saving Account: लोग अपनी मेहनत की कमाई को रखने के लिए बैंक में खाता खुलवाते हैं। जहां पर वो अपने पैसे जमा करके रखते हैं और जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन पेमेंट द्वारा या एटीएम से पैसे निकाल लेते हैं। अगर आपने भी बैंक में अकाउंट खुलवाया है तो आप चाहें तो पोस्ट ऑफिस में भी सेविंग अकाउंट यानी बचत खाता खुलवा सकते हैं जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं।

यहां पर बचत खाता खुलवाने के अपने कई फायदे भी हैं। अगर आप भी पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाना चाहते हैं तो आप यहां उसका तरीका जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवा सकते हैं...

How to Open Account in Post Office Know Post Office Me Account Kaise Khole
पोस्ट ऑफिस में कैसे खाता खुलवाएं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे खुलवा सकते हैं खाता?

स्टेप 1

  • अगर आपको पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाना है तो इसके लिए पहले अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाएं
  • फिर यहां पर आपको उस अधिकारी से मिलना है जो खाते खुलवाता है
  • फिर काउंटर से आपको फॉर्म लेना है जिसे भरकर आपका पोस्ट ऑफिस में खाता खुलेगा
How to Open Account in Post Office Know Post Office Me Account Kaise Khole
पोस्ट ऑफिस में कैसे खाता खुलवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • ऐसे में पहले फॉर्म भर लें जिसमें आपको अपना नाम, पता, उम्र जैसी बाकी मांगी गई जानकारियां भरनी हैं
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म के साथ आधार कार्ड की कॉपी जैसे मांगे गए जरूर दस्तावेज लगाने हैं
  • अब आपको इस फॉर्म को जमा करवाना है जिसके बाद आपका पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खोल दिया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Open Account in Post Office Know Post Office Me Account Kaise Khole
पोस्ट ऑफिस में कैसे खाता खुलवाएं? - फोटो : Adobe Stock

खाता खुलवाने के बाद मिलती हैं ये सुविधाएं:-

  • सबसे पहली सुविधा है कि आपको इसमें खाता खुलवाने के लिए न्यूनतम 500 रुपये की राशि रखनी होती है, जो कि बैंक में हजारों में होती है
  • आपको डेबिट कार्ड, चेकबुक, मोबाइल और ऑनलाइन बैंकिंग जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।
विज्ञापन
How to Open Account in Post Office Know Post Office Me Account Kaise Khole
पोस्ट ऑफिस में कैसे खाता खुलवाएं? - फोटो : Adobe Stock

इन बातों का ध्यान रखें:-

  • पोस्ट ऑफिस में अगर आपको अकाउंट खुलवाना तो सिर्फ वे लोग खुलवा सकते हैं जो भारत के नागरिक हैं
  • खाता खुलवाने के लिए व्यस्क होना जरूरी है। हालांकि, आप नाबालिग बच्चे का अकाउंट पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं लेकिन इसके लिए बच्चे के माता-पिता या कानूनी अभिभावक ही बच्चे की तरफ से ये खाता खुलवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed