फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने के हैं कई फायदे, यहां जानें तरीका

Wed, 11 Sep 2024 02:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 11 Sep 2024 02:30 PM IST
विज्ञापन
How to open a saving account in post office
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता कैसे खुलवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Post Office Saving Account: जहां एक तरफ लोग अपनी आज की जरूरतों को पूरा करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग अपने आने वाले कल के लिए बचत भी करते हैं। ये इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि जिस गति से आप आज काम कर रहे हैं वैसे कल नहीं कर पाएंगे और रिटायरमेंट के बाद तो जिंदगी और अलग हो जाती है। इसलिए लोग अलग-अलग जगहों पर निवेश भी करते हैं। इसी क्रम में अगर आप चाहें तो पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवा सकते हैं। दरअसल, लोग बचत खाता खुलवाते हैं और आकर्षक ब्याज का लाभ उठाते हैं। मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवा चुके हैं। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो आप अगली स्लाइड्स में इसका तरीका जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...

How to open a saving account in post office
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता कैसे खुलवा सकते हैं? - फोटो : istock

पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने का तरीका ये है:-

स्टेप 1

  • आप अगर पोस्ट ऑफिस में अपना बचत खाता खुलवाना चाहते हैं तो इसकी एक आसान सी प्रक्रिया है जिसके जरिए आप ये खाता खुलवा सकते हैं
  • इसमें आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
How to open a saving account in post office
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता कैसे खुलवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको यहां से फॉर्म लेना है जिसे भरकर आपका बचत खाता खुलता है
  • अब आपको इस फॉर्म में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसी अन्य जानकारियां भरनी होती हैं
  • भरी हुई चीजों को भरने के बाद एक बार देख लें कि ये सही हैं या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
How to open a saving account in post office
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता कैसे खुलवा सकते हैं? - फोटो : Istock

स्टेप 3

  • अब जब आप फॉर्म भर चुके हैं तो आपको इस भरे हुए फॉर्म के साथ दस्तावेज लगाने होते हैं
  • इसमें आपको आधार कार्ड और एक एड्रेस प्रूफ जैसे दस्तावेज लगाने होते हैं
  • साथ ही आपको इसमें बिजली के बिल या राशन कार्ड की भी जरूरत पड़ती है
विज्ञापन
How to open a saving account in post office
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता कैसे खुलवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपको फॉर्म और दस्तावेज को लेकर संबंधित अधिकारी के पास लेकर जाना होता है
  • जहां पर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • फिर जांच में सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका बचत खाता खोल दिया जाता है जिसकी पासबुक आपको दे दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed