फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gold Tips: घर बैठे करें असली और नकली सोने की पहचान, ये रहे चार तरीके

Wed, 16 Mar 2022 09:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 16 Mar 2022 09:14 AM IST
विज्ञापन
How to identify between real and fake gold utility news in hindi
असली और नकली सोने में पहचान करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

आज के समय में लोग अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से चीजें खरीदते हैं। कोई अपने लिए नए कपड़े खरीदता है, तो कोई नया मोबाइल या लैपटॉप। लेकिन महिलाएं जो सबसे ज्यादा चीजें खरीदती हैं वो है उनकी ज्वेलरी। महिलाओं को जितना शौक नए-नए कपड़े पहनने का हौता है, उससे कहीं ज्यादा शौक उन्हें ज्वेलरी का होता है। वैसे तो बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी आसानी से मिल जाती है, जो देखने में काफी अच्छी लगती है। लेकिन महिलाओं को असली सोना पहनना ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने बाजार जा रहे हैं या आपके पास पहले से सोना या उससे बनी चीजें हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप उसकी जांच करें कि वो असली है या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार में जालसाज लोग असली सोना बताकर लोगों को नकली सोना भी बेक देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे घर पर ही असली और नकली सोने में फर्क कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

How to identify between real and fake gold utility news in hindi
असली और नकली सोने में पहचान करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

पानी के जरिए

  • अगर आप असली और नकली सोने में पहचान करना चाहते हैं, तो इसमें आपकी मदद पानी कर सकता है। दरअसल, पानी के जरिए आप सोने की गुणवत्ता का पता लगा सकते हैं। आपको पहले सोने को पानी में डालना है, अगर सोना ऊपर की तरफ तैर रहा है। तो समझ लीजिए सोना नकली है।
How to identify between real and fake gold utility news in hindi
असली और नकली सोने में पहचान करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

सिरके के जरिए

  • अगर आपके पास सोना है, तो आप सिरके की मदद से भी असली और नकली में पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आपको सोने के ऊपर सिरके की कुछ बूंदें डालनी है। फिर ध्यान दें कि अगर सिरके का रंग बदलता है, तो इसका मतलब कि ये सोना नकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to identify between real and fake gold utility news in hindi
असली और नकली सोने में पहचान करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

चुबंक की मदद से

  • असली सोने की पहचान करने के लिए आप चुबंक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि आपको सोने के पास चुबंक को ले जाना है। अगर सोना चुबंक से चिपक जाता है, तो ये नकली है। वहीं, अगर सोना चुबंक से नहीं चिपकता है, तो ये नकली नहीं है।
विज्ञापन
How to identify between real and fake gold utility news in hindi
असली और नकली सोने में पहचान करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

नाइट्रिक एसिड के जरिए

  • आपको सबसे पहले सोने को हल्का सा सुरचना है, और फिर उस जगह पर नाइट्रिक एसिड की कुछ बूंद डाल दें। अगर सोना हल्के हर रंग का हो रहा है, तो ये नकली सोना है। जबकि अगर सोने में कोई बदलाव नहीं आ रहा है, तो ये सोना असली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed