पिछले कुछ सालों में दुनियाभर में ऑनलाइन बैंकिंग का चलन तेजी से बढ़ा है। भारत में भी कोरोना महामारी और लाॅकडाउन के बाद जिस सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई है वो ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ही है। कैश का जमाना खत्म होता चला जा रहा है। लोग अब हर काम ऑनलाइन पेमेंट या फिर डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए करने लगे हैं। डिजिटल लेनदेन के तरीकों ने लोगों के समय और पैसों की भी काफी बचत की है। यहां तक कि लोग अब अपना मेट्रो कार्ड भी ऑनलाइन रिचार्ज करने लगे हैं। हालांकि ऑनलाइन पेमेंट के दौरान कभी-कभी गलती भी हो जाती है और पेमेंट कहीं दूसरी जगह हो जाता है। ऐसे में आपको काफी नुकसान होता है। ऑनलाइन पेमेंट के चक्कर में बहुत से लोगों ने कभी किसी दूसरे के मेट्रो कार्ड का रिचार्ज कर दिया होगा, जिसके बाद पैसे वापस नहीं मिले होंगे। लेकिन आप चाहें तो आपको ये पैसा वापस मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे....
Metro Card Recharge: अगर गलती से कर दिया है दूसरे का मेट्रो कार्ड रिचार्ज, तो बिना घबराए ऐसे पाएं रिफंड
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 20 Dec 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन