{"_id":"696f62a79d9e8289600f5257","slug":"how-to-get-new-currency-bundles-for-weddings-10-20-rupees-notes-without-extra-charges-2026-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी में नोट उड़ाने का शौक है? यहां से बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए ले सकते हैं 10–20 के नए नोटों की गड्डियां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
शादी में नोट उड़ाने का शौक है? यहां से बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए ले सकते हैं 10–20 के नए नोटों की गड्डियां
Tue, 20 Jan 2026 04:59 PM IST
श्रुति गौड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 20 Jan 2026 04:59 PM IST
सार
10-20 Ke Note Ki Gaddi Kaha Se Milegi: अगर आपके घर में शादी आने वाली है तो ये लेख आपके काम का है। हम यहां आपको बताएंगे कि नए नोटों की गड्डी आप कहां से निकलवा सकते हैं।
विज्ञापन
बारात में उड़ाने के लिए कहां से लें 10–20 रुपये के नोटों की गड्डी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kaha Se Free Mein Milegi 10-20 Ke Note Ki Gaddi: भारतीय घरों में शादी सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि एक बड़ा समारोह होता है। इसमें हर छोटी-बड़ी चीज के लिए तैयारी पहले से की जाती है। महीनों पहले से लोग खरीदारी शुरू कर देते हैं और जगह की बुकिंग करने लगते हैं। इन सबके बीच में सबसे अहम है नए नोटों की गड्डियां.....
बारात में उड़ाने के लिए कहां से लें 10–20 रुपये के नोटों की गड्डी
- फोटो : Adobe stock
बाहर से निकलवाने पर कितनी महंगी पड़ती हैं गड्डियां
शादी के सीजन में 10 और 20 रुपये के नए नोटों की मांग अचानक बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर कई लोग ब्लैक मार्केट में एक हजार रुपये की गड्डी के बदले 1200 से 1500 रुपये तक वसूलते हैं।
शादी के सीजन में 10 और 20 रुपये के नए नोटों की मांग अचानक बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर कई लोग ब्लैक मार्केट में एक हजार रुपये की गड्डी के बदले 1200 से 1500 रुपये तक वसूलते हैं।
बारात में उड़ाने के लिए कहां से लें 10–20 रुपये के नोटों की गड्डी
- फोटो : अमर उजाला
गैरकानूनी है ये तरीका
ये न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि इसकी वजह से नकली नोट मिलने का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा ऐसे लेनदेन में पकड़े जाने पर कानूनी परेशानी भी हो सकती है।
ये न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि इसकी वजह से नकली नोट मिलने का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा ऐसे लेनदेन में पकड़े जाने पर कानूनी परेशानी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारात में उड़ाने के लिए कहां से लें 10–20 रुपये के नोटों की गड्डी
- फोटो : Adobe stock
कहां से ले सकते हैं नए नोट ?
- अगर आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के नए 10 और 20 रुपये के नोट लेना चाहते हैं, तो इसके लिए बैंक जाना सबसे सही और सुरक्षित तरीका है।
- सबसे पहले आपको उसी बैंक शाखा में जाना चाहिए, जहां आपका खाता है।
- वहां कैश काउंटर पर जाकर आप छोटे नोटों की आवश्यकता के बारे में बता सकते हैं।
- कई बैंक ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए 10 और 20 रुपये के नए नोटों की गड्डियां उपलब्ध कराते हैं।
- इसके अलावा आरबीआई इश्यू की शाखा में भी नए नोटों की उपलब्धता रहती है।
- आरबीआई इश्यू की शाखा में जाकर भी आप नए नोटों की गड्डियां प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
बारात में उड़ाने के लिए कहां से लें 10–20 रुपये के नोटों की गड्डी
- फोटो : Adobe Stock
अपने पुराने नोट भी बदलवा सकते हैं
- अगर आपके पास पुराने या कटे-फटे नोट हैं, तो उन्हें भी बैंक में बदलवाया जा सकता है।
- बैंक पुराने नोट लेकर उनकी जगह नए और साफ 10 या 20 रुपये के नोट उपलब्ध करा देते हैं।