फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card Download: घर बैठे ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं आयुष्मान भारत कार्ड, नहीं पड़ेगी कहीं जाने की जरूरत

Thu, 28 Jul 2022 12:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 28 Jul 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
How To Download Ayushman Card Online Know Step By Step Process In Hindi
How To Download Ayushman Card Online: आयुष्मान भारत कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है - फोटो : Amar Ujala

How to Download Ayushman Card: हमारे देश में ऐसे लोगों की संख्या अब भी काफी ज्यादा हैं, जो या तो गरीब वर्ग में रह रहे हैं या फिर जो असल में जरूरतमंद हैं। ऐसे ही लोगों की आर्थिक और अन्य तरीकों से मदद के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। दरअसल, इस योजना का उद्धेश्य आम जनता और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं मुंहैया कराना है। योजना के तहत पात्र लोगों का एक आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। कार्ड बनने के बाद आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। वहीं, अगर आप अपने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद इसे लेना चाहते हैं, तो आप घर बैठे ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको इसका सरल तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

How To Download Ayushman Card Online Know Step By Step Process In Hindi
How To Download Ayushman Card Online: आयुष्मान भारत कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

घर बैठे ऐसे कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड डाउनलोड:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी आयुष्मान योजना में आवेदन कर चुके हैं, और अब आपको अपना कार्ड चाहिए। तो ऐसे में आप इसे घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके लिए आपको इसके आधिकारिक लिंक https://pmjay.gov.in/ पर जाना है।
How To Download Ayushman Card Online Know Step By Step Process In Hindi
How To Download Ayushman Card Online: आयुष्मान भारत कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको लॉगिन करना है, जिसके लिए आपको अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डालना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Download Ayushman Card Online Know Step By Step Process In Hindi
How To Download Ayushman Card Online: आयुष्मान भारत कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको यहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है। फिर आपको अपने अंगूठे के निशान को वेरिफाई करना है और इसके बाद 'अप्रूव्ड बेनेफिशियरी' के विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
How To Download Ayushman Card Online Know Step By Step Process In Hindi
How To Download Ayushman Card Online: आयुष्मान भारत कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपको अप्रूव्ड गोल्डन कार्ड की एक सूची नजर आएगी। यहां आपको अपना नाम सर्च करना है और 'कंफर्म प्रिंट' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed