देश में मौजूद जरूरतमंद और गरीब तबके के लोगों को लाभ देने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जाती हैं। इनका उद्देश्य लोगों की आर्थिक मदद करना होता है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं कई तरह की होती हैं, जिनमें स्वास्थ्य, आर्थिक लाभ देने की, बीमा योजनाएं, राशन योजनाएं, रोजगार योजनाएं आदि शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार और श्रम मंत्रालय के सहयोग से देश में चलाई जा रही है, जिसका नाम है ई-श्रम कार्ड योजना। इसमें असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ देने के अलावा कई अन्य तरह की सुविधाएं भी दी जाती है। वहीं, ई-श्रम कार्डधारकों की पहली किस्त आने के बाद अब सभी को दूसरी किस्त का इंतजार है। लेकिन उससे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर किस कारण की वजह से आपकी दूसरी किस्त अटक सकती है, और आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं। दरअसल, अगर आपके फॉर्म में कोई गलती है, तो आपको मिलने वाली किस्त अटक सकती है। इसलिए जरूरी है कि सबसे पहले अपने फॉर्म में सुधार करें। तो चलिए आपको इसका तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"623023daf0d78e6b090d0b4d","slug":"how-to-correction-in-e-shram-card-form-online-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"e-Shram Card: अगर आपको भी चाहिए एक हजार रुपये की अगली किस्त, तो तुरंत करें ये काम, आने लगेगा पैसा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
e-Shram Card: अगर आपको भी चाहिए एक हजार रुपये की अगली किस्त, तो तुरंत करें ये काम, आने लगेगा पैसा
Tue, 15 Mar 2022 11:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 15 Mar 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
फॉर्म में ऐसे सुधारें गलती, आ जाएगी किस्त:-
स्टेप 1
- आपके फॉर्म में कोई गलती हुई है और आप इसे ठीक करके किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए सबसे पहले ई-श्रम के आधिकारिक पोर्टल eshram.gov.in पर जाना है।
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
स्टेप 2
- यहां पर आपको 'रजिस्टर्ड' का विकल्प नजर आएगा, जिस पर क्लिक करें। फिर फॉर्म में भरा हुआ अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें, जिसके बाद आपके नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
स्टेप 3
- नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें और फिर सबमिट पर क्लिक कर दें। इसके बाद 'प्रोफाइल टैब' पर जाएं, और यहां से अपना फॉर्म खोल लें।
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फॉर्म खुलने के बाद जो गलती है, उसमें सुधार कर लें। फिर इस फॉर्म को सबमिट कर दें। इसके बाद से आपके बैंक खाते में ई-श्रम कार्ड की किस्त पहुंचने लगेगी।