Ayushman Card Yojana: हर साल सरकार कई तरह की नई योजनाओं को लाती है और कई पुरानी योजनाओं को बेहतर किया जाता है। ऐसा सब इसलिए ताकि जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच सके। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। मौजूदा समय में इस योजना का लाभ शहरों से लेकर गांवों में रहने वाले काफी लोग ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका ये आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं। इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
{"_id":"64630cc2a5f2088bac0ece7a","slug":"how-to-check-your-eligibility-to-get-rupees-5-lakh-benefits-of-under-ayushman-yojana-2023-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ABY: आयुष्मान कार्डधारकों को मिलता है पूरे पांच लाख रुपये का लाभ, ऐसे चेक करें क्या आपका बन सकता है कार्ड","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ABY: आयुष्मान कार्डधारकों को मिलता है पूरे पांच लाख रुपये का लाभ, ऐसे चेक करें क्या आपका बन सकता है कार्ड
Tue, 16 May 2023 10:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 16 May 2023 10:45 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
पात्रता चेक करने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- आप अगर जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी
- आपको पात्रता चेक करने के लिए योजना के आधिकारिक पोर्टल mera.pmjay.gov.in पर जाना है
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे, तो फिर आपको अपना 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर यहां दर्ज करना है
- अब आपको मोबाइल नंबर भरने के बाद दिए हुए कैप्चा कोड को भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिए हुए गेट ओटीपी पर क्लिक करना है
- फिर आप देखेंगे कि आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आया होगा
- इसको यहां भर दें
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आपको अपना प्रांत और जिला चुनना है
- फिर आपको आवेदक और उनके पिता के नाम जैसी अन्य जरूरी चीजें यहां भरनी हैं
- इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड बनवान के लिए पात्र हैं या नहीं।