फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: कहां और कितनी बार इस्तेमाल हुआ है आपका आधार कार्ड? ऐसे देख सकते हैं हिस्ट्री

Mon, 21 Feb 2022 06:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Feb 2022 06:02 PM IST
विज्ञापन
how to check the history of your aadhaar card online utility news in hindi
आधार कार्ड की हिस्ट्री जानने का तरीका - फोटो : i stock

हम कई ऐसे दस्तावेज बनवाते हैं, जिनमें कुछ सरकारी तो कुछ प्राइवेट दस्तावेज होते हैं। लेकिन हमारे लिए दोनों ही बेहद जरूरी होते हैं। समय-समय पर हमें इनकी जरूरत पड़ती रहती है। वहीं, सरकारी दस्तावेज तो हमारे लिए इसलिए भी जरूरी होते हैं, क्योंकि इनके न होने पर हम कई तरह के लाभ नहीं ले पाते हैं। ऐसा ही एक सरकारी दस्तावेज है आधार कार्ड, जिसका पास में होना बेहद जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार कार्ड को जारी किया जाता है, जिस पर 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है। लेकिन आधार के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से इससे धोखाधड़ी बढ़ने का खतरा भी बढ़ा है। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है यानी इसकी हिस्ट्री अगर आप जानना चाहते हैं। तो इसका एक तरीका है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

how to check the history of your aadhaar card online utility news in hindi
आधार कार्ड की हिस्ट्री जानने का तरीका - फोटो : istock

ऐसे जान सकते हैं हिस्ट्री:-

स्टेप 1

  • अगर आप अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक काम करना होगा। दरअसल, आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है। ये आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट है।
how to check the history of your aadhaar card online utility news in hindi
आधार कार्ड की हिस्ट्री जानने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

इसके बाद आपको यहां पर माय आधार का विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। यहां क्लिक करने के बाद आपको आधार प्रमाणीकरण इतिहास का विकल्प नजर दिखेगा। इस वाले विकल्प को भी आपको चुनना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to check the history of your aadhaar card online utility news in hindi
आधार कार्ड की हिस्ट्री जानने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको अपने आधार कार्ड का 12 अंकों का नंबर दर्ज करना है। फिर आपको वन टाइम पासवर्ड सत्यापन वाले विकल्प पर क्लिक करना है। फिर आपके आधार कार्ड से जुड़े यानी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा। इसे आपको यहां दर्ज करना है।
विज्ञापन
how to check the history of your aadhaar card online utility news in hindi
आधार कार्ड की हिस्ट्री जानने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपके सामने एक स्क्रीन आएगी। यहां आपको वो तारीख दर्ज करनी है, जब की आप अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री देखना चाहते हैं। साथ ही आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed