PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर के करोडों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना की शुरुआत सरकार ने कुछ सालों पहले की थी। इस योजना के शुरू करे जाने का उद्देश्य देश के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये कि इस आर्थिक सहायता को किसानों के खाते में 4 महीनों के अंतराल पर भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये पीएम किसान लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 16 किस्तें जारी कर चुकी है। जल्द ही सरकार 17वीं किस्त को जारी कर सकती है।
PM Kisan Yojana: इस दिन जारी हो सकती है 17वीं किस्त, क्या आपको मिलेगा लाभ या नहीं? ऐसे करें पता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन