फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: पीएम मोदी जारी करेंगे 27 जुलाई को 14वीं किस्त, ऐसे चेक कर पाएंगे पैसे मिले हैं या नहीं

Wed, 26 Jul 2023 11:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 26 Jul 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
How to check PM kisan Yojana 14th installment status
27 जुलाई को किसानों को मिलेगी 14वीं किस्त। - फोटो : PTI and Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार कई ऐसी योजनाएं जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए चला रही है, जिनका सीधा फायदा इन लोगों को मिल रहा है। इनमें जहां कुछ योजनाओं को राज्य सरकारें चलाती हैं, तो दूसरी तरफ कुछ योजनाओ को केंद्र सरकार चलाती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 14वीं किस्त जारी होने वाली है। ऐसे में किस्त जारी होने वाले दिन आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...

How to check PM kisan Yojana 14th installment status
27 जुलाई को किसानों को मिलेगी 14वीं किस्त। - फोटो : ANI and Istock

कब जारी हो रही है 14वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 14वीं किस्त के पैसे 27 जुलाई 2023 को यानी कल मिलेंगे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे किस्त जारी करेंगे। इस बार लगभग 8.5 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को ये लाभ मिलेगा।
How to check PM kisan Yojana 14th installment status
27 जुलाई को किसानों को मिलेगी 14वीं किस्त। - फोटो : Istock

ऐसे चेक कर पाएंगे किस्त आई खाते में या नहीं:-

मैसेज आएगा

  • जब किस्त जारी होगी और वो आपके बैंक खाते में पहुंचेगी तो आपको बैंक की तरफ से पैसे प्राप्त होने का मैसेज मिलता है। इसके अलावा सरकार की तरफ से भी किस्त जारी होने का मैसेज लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। इससे आप किस्त के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check PM kisan Yojana 14th installment status
27 जुलाई को किसानों को मिलेगी 14वीं किस्त। - फोटो : istock

एटीएम से

  • अगर आपके पास किसी कारणवश मैसेज नहीं आता है, तो फिर आप अपने नजदीकी एटीएम मशीन में जाकर अपना बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट निकालकर किस्त के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
How to check PM kisan Yojana 14th installment status
27 जुलाई को किसानों को मिलेगी 14वीं किस्त। - फोटो : istock

पासबुक से

  • वहीं, अगर आपके पास एटीएम की सुविधा नहीं है, तो फिर आपके पास एक रास्ता और है जिससे आप किस्त के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक की ब्रांच में जाकर पासबुक में एंट्री करवा लेनी है। इससे भी आपको किस्त के बारे में पता चल जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed