Atal Pension Yojana Eligibility: अपनी आज की जरूरतों को पूरा करने के अलावा लोग अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं, क्योंकि एक उम्र के बाद रिटायरमेंट हो जाता है और फिर लोगों को आर्थिक दिक्कत न हो। इसलिए लोग बचत करते हैं। कोई अपने बैंक में पैसे जमा करता है, तो कोई एफडी करवाता है। जबकि, कई लोग अलग-अलग कई सरकारी और गैर-सरकारी स्कीम्स में भी निवेश करते हैं।
{"_id":"68f0e6d1d9301364d70b1924","slug":"how-to-check-eligibility-for-atal-pension-yojana-check-scheme-details-apy-yojana-patrata-evam-labh-2025-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atal Pension Yojana: क्या आप भी ले सकते हैं हर महीने 5000 रुपये पेंशन? ऐसे चेक करें पात्रता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Atal Pension Yojana: क्या आप भी ले सकते हैं हर महीने 5000 रुपये पेंशन? ऐसे चेक करें पात्रता
Thu, 16 Oct 2025 06:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 16 Oct 2025 06:06 PM IST
सार
Atal Pension Yojana Ka Labh Kise Milta Hai: अटल पेंशन योजना के तहत आपको पेंशन का लाभ मिलता है। आप भी अगर चाहें तो इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के फायदे?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल पेंशन योजना के फायदे?
- फोटो : Adobe Stock
पहले योजना को समझ लेते हैं
- अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है और ये ओक निवेश योजना है। इस योजना में पहले आपको अपनी उम्र के हिसाब से निवेश (हर महीने आपके बैंक खाते से प्रीमियम कट जाता है) करना होता है और फिर 60 साल बाद आपको हर महीने 1000 से 5000 रुपये तक पेंशन हर महीने मिलेगी। मौजूदा समय में इस योजना से काफी लोग जुड़े हैं।
अटल पेंशन योजना के फायदे?
- फोटो : Adobe Stock
- इसे आप ऐसे समझिए कि अगर आपकी उम्र 18 साल है तो आपका प्रीमियम हर महीने का 210 रुपये आता है, जिसके बदले आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये पेंशन मिलेगी। इसी तरह हर उम्र के व्यक्ति को अलग-अलग पेंशन का लाभ लेने के लिए अलग-अलग अमाउंट निवेश करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के फायदे?
- फोटो : Adobe Stock
कौन है योजना के लिए पात्र?
- अगर आप इस अटल पेंशन योजना में निवेश करना चाहते हैं तो सबसे पहले तो आपका भारत का नागरिक होना अनिवार्य है
- आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 40 साल के बीच हो
- जो लोग टैक्स नहीं भरते हैं
- आवेदन के लिए आपका बैंक खाता होना भी जरूरी है
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के फायदे?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
- अगर आप अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अपने बैंक जाना होता है। यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें
- इसके बाद आपकी पात्रता चेक होती है और फिर आपकी केवाईसी की जाती है
- इसके बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है और आपको पेंशन प्लान भी चुनना होता है
- फिर आपको रसीद दी जाती है जिसे संभालकर रखें, ये प्रूफ होता है कि आपने योजना में आवेदन किया है