Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
How to change photo and signature on PAN Card know the easy process here in hindi
{"_id":"644f7fc47b5aa6af440c40e0","slug":"how-to-change-photo-and-signature-on-pan-card-know-the-easy-process-here-in-hindi-2023-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PAN Card: बड़ी आसानी से बदला जा सकता है पैन कार्ड पर फोटो और सिग्नेचर, जानिए क्या है प्रक्रिया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PAN Card: बड़ी आसानी से बदला जा सकता है पैन कार्ड पर फोटो और सिग्नेचर, जानिए क्या है प्रक्रिया
How to change photo and signature on PAN Card: आज के समय पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इस कार्ड में हमारी कई जरूरी जानकारी दर्ज होती हैं। इस कार्ड को इनकम टैक्स विभाग द्वारा जारी किया जाता है। पैन कार्ड की सहायता से वित्तीय ट्रांजैक्शन और टैक्स इवेजन का आसानी से पता लगाया जा सकता है। आज के समय नौकरी, बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर कई जरूरी जगहों पर पैन कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को पड़ रही है। पैन कार्ड के बिना हमारे कई काम अधूरे रह जाते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि पैन कार्ड पर हमारी फोटो काफी धुंधली होती है। ऐसे में अगर आप अपने पैन कार्ड पर फोटो और सिग्नेचर को बदलना चाहते हैं। ऐसे में यह प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में, जिसकी मदद से आप आसानी से अपनी फोटो और सिग्नेचर को पैन कार्ड पर बदल सकते हैं।
2 of 5
How to change photo and signature on PAN Card
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके लिए सबसे पहले आपको इस वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर विजिट करना है। इसके बाद आपको एप्लीकेशन टाइप में Change or correction in Existing PAN Data के विकल्प का चयन करना है।
How to change photo and signature on PAN Card
- फोटो : amar ujala
कैटेगरी मेन्यु में Individual ऑप्शन का चयन करें। नेक्स्ट स्टेप पर सभी जरूरी जानकारी को फिल करके सबमिट करना है। इसके बाद पैन एप्लीकेशन में आगे बढ़ते हुए KYC के ऑप्शन को सेलेक्ट करें। यहां आपको Photo Mismatch और Signature Mismatch के विकल्प दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
How to change photo and signature on PAN Card
- फोटो : अमर उजाला
आपको Photo Mismatch पर क्लिक करना है। नेक्स्ट स्टेप पर पिता और माता का नाम दर्ज करके Next बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करने के बाद पहचान प्रमाणपत्र, एड्रेस प्रूफ और Date Of Birth को अटैच करना है। अंत में डिक्लरेशन बॉक्स को टिक करके सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
5 of 5
How to change photo and signature on PAN Card
- फोटो : Amar Ujala
फोटो और सिग्नेचर को अपडेट करने के लिए आपको 101 रुपये का आवेदन शुल्क देना है। इसके बाद आपको 15 अंकों का एक अक्नोलॉजमेंट नंबर मिलेगा। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको एप्लीकेशन के प्रिंटआउट को इनकम टैक्स पैन सर्विस यूनिट भेजना है। आप अक्नोलॉजमेंट नंबर से अपने एप्लीकेशन को ट्रैक कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।