देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ जरूरतमंदों को दिया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाते हैं। इन कल्याणकारी और लाभकारी योजनाओं का उद्देश्य गरीब तबके और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। वहीं, कोरोना काल में तो लोगों की बुरी हालत हो गई, और लोगों के रोजगार तक उनसे छिन गए। ऐसे में सरकार की तरफ से ई-श्रम कार्ड योजना को चलाया गया, जिसमें हर महीने 500 रुपये की आर्थिक मदद के साथ कई अन्य तरह के लाभ दिए जा रहे हैं। लेकिन देखा जा रहा है कि कुछ लोगों के बैंक खाते में किस्त के पैसे नहीं आ रहे हैं। अगर आपने भी ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण किया था, और आपको भी किस्त नहीं मिल रही है तो फिर आपको एक गलती को जल्द ठीक कर लेना चाहिए। तो चलिए आपको इस गलती के बारे में और इसे ठीक करने के तरीके के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"623183c48a12bf0e20045f1b","slug":"how-to-change-information-in-e-shram-portal-online-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"e-Shram Card: अगर आपने भी की है ये छोटी सी गलती, तो नहीं मिल पाएगी एक हजार रुपये की अगली किस्त, ऐसे करें सुधार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
e-Shram Card: अगर आपने भी की है ये छोटी सी गलती, तो नहीं मिल पाएगी एक हजार रुपये की अगली किस्त, ऐसे करें सुधार
Wed, 16 Mar 2022 12:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 16 Mar 2022 12:03 PM IST
विज्ञापन
ई-श्रम फॉर्म में गलती सुधारने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-श्रम फॉर्म में गलती सुधारने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
क्या है गलती?
- कई लोगों के साथ देखा जा रहा है कि ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण कराते समय उन्होंने अपने फॉर्म में कोई न कोई गलती कर दी है। किसी ने नाम की, तो किसी ने बैंक खाते की जानकारी गलत डाल दी है। ऐसे में उनका पैसा रूक गया है। अगर आप भी ई-श्रम कार्ड पर मिलने वाले फायदों का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको अपने फॉर्म में सुधार करना होगा।
ई-श्रम फॉर्म में गलती सुधारने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
ऐसे सुधार सकते हैं फॉर्म की गलती:-
स्टेप 1
- आपको अपने ई-श्रम कार्ड के फॉर्म में कोई सुधार करना है, तो आपको सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल eshram.gov.in पर जाना पड़ेगा और यहां पर आपको 'रजिस्टर्ड' के विकल्प को चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-श्रम फॉर्म में गलती सुधारने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपने जो मोबाइल नंबर अपने फॉर्म में भरा था, उसे दर्ज करें। इसके बाद आपके इसी नंबर पर ओटीपी आएगा। आपको इसे दर्ज करना है। फिर आप सबमिट पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
ई-श्रम फॉर्म में गलती सुधारने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपको 'प्रोफाइल टैब' पर क्लिक करना है, जहां से पहले भरा गया फॉर्म खुलेगा। अब इसमें जो गलतियां हैं, उसे ठीक कर दें और फिर सबमिट करें। इसके बाद आपके बैंक खाते में पैसे आने लगेंगे।