मोबाइल फोन आज के समय में हमारी जरूरत बन चुका है। लगभग हर किसी के पास आपको मोबाइल दिख जाएंगे, और लोग इनके जरिए अपने काम करते हैं। फोटो क्लिक करने और वीडियो बनाने से लेकर कई अन्य कामों के लिए भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल होता है। वहीं, लोग मोबाइल का इस्तेमाल पेमेंट करने के लिए भी करते हैं। एक रुपये से लेकर लाखों की ट्रांजेक्शन तक लोग मोबाइल से करते हैं, और ये सब होता है यूपीआई पेमेंट के जरिए। कई तरह की ऐप के जरिए आप यूपीआई पेमेंट का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें से एक पेटीएम भी है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि अगर आपका मोबाइल गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो फिर आप कैसे अपने पेटीएम खाते को उस मोबाइल से ब्लॉक कर सकते हैं? क्योंकि आपके उस खाते का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। तो चलिए हम आपको इसके एक सरल तरीके के बारे में बताते हैं, जिससे आपका काम बन जाएगा। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"61c0697d0f2c7125ce5b45f0","slug":"how-to-block-your-paytm-account-when-your-mobile-get-stolen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paytm Tips: फोन चोरी होने पर ऐसे ब्लॉक कर सकते हैं अपना पेटीएम अकाउंट, नहीं होगा पैसों का नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Paytm Tips: फोन चोरी होने पर ऐसे ब्लॉक कर सकते हैं अपना पेटीएम अकाउंट, नहीं होगा पैसों का नुकसान
Tue, 21 Dec 2021 09:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 21 Dec 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
पेटीएम खाते को ब्लॉक करने का तरीका
- फोटो : twitter @Paytm
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेटीएम खाते को ब्लॉक करने का तरीका
- फोटो : iStock
ये रहा तरीका:-
स्टेप 1
- अपने चोरी हुए मोबाइल से पेटीएम को डीएक्टीवेट करने के लिए आपको सबसे पहले किसी दूसरे मोबाइल फोन में पेटीएम ऐप को पहले डाउनलोड और फिर इंस्टॉल करना होगा।
पेटीएम खाते को ब्लॉक करने का तरीका
- फोटो : Istock
स्टेप 2
- अब आपको अपने पुराने खाते की यूजर आईडी, पासवर्ड और मोबाइल नंबर डालना होगा। जैसे ही ये लॉगिन होगा, आपको पहले हैमबर्गर मैन्यू पर जाना होगा। यहां आपको सिक्योरिटी और प्राइवेसी वाले सेक्शन में जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेटीएम खाते को ब्लॉक करने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- अब आपको यहां पर मैनेज अकाउंट ऑन ऑल डिवाइस वाला विकल्प मिलेगा। यहां पर आपसे पूछेगा कि क्या आपको अपना अकाउंट लॉग आउट करना है, तो आपको यस पर क्लिक कर देना है। ऐसा करने से आपका काम हो जाएगा, और पुराने फोन से वो डीएक्टीवेट हो जाएगा।
विज्ञापन
पेटीएम खाते को ब्लॉक करने का तरीका
- फोटो : Pixabay
इस नंबर की ले सकते हैं मदद
- अगर आपको ऊपर बताए गए प्रोसेस में किसी तरह की दिक्कत आती है, तो आप पेटीएम के हेल्पलाइन नंबर 0120-4456456 पर मदद भी ले सकते हैं।