फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: आपको भी मिलेंगे हर साल पीएम किसान योजना के 6 हजार रुपये, ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Tue, 28 Nov 2023 11:20 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 28 Nov 2023 11:20 AM IST
विज्ञापन
How To Apply Online In PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know The Complete Process Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के समक्ष खेती किसानी करते समय आने वाली आर्थिक दिक्कतों को दूर करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। हालांकि, 6 हजार रुपये की इस रकम को सरकार किसानों के खाते में हैं हर साल तीन किस्तों के माध्यम से भेजती है। हर किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। अगर आप भी भारत सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आज हम उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

How To Apply Online In PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know The Complete Process Here
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ को अपने डिवाइस में ओपन करना है। यहां New Farmer Registration के विकल्प का चयन करना है। 

How To Apply Online In PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know The Complete Process Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। यहां पूछी गई सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करें। यह करने के बाद इमेज कोड फिल करके ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है। 

DDA Housing Scheme: दिल्ली में 11.5 लाख रुपये में मिल रहे फ्लैट, DDA की हाउसिंग स्कीम में ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Apply Online In PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know The Complete Process Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें। नेक्स्ट स्टेप पर आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आएगा उसे भी दर्ज करना होगा। यह करने के बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। 

विज्ञापन
How To Apply Online In PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know The Complete Process Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

यहां आपको पूछी गई जरूरी डिटेल्स को फिल करके जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना है। इन सभी प्रक्रिया को पूरा करके आप आसानी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपना आवेदन कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed