फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Ujjwala Yojana: अगर आप भी लेना चाहते हैं मुफ्त गैस सिलेंडर, तो ऐसे करें पीएम उज्ज्वला योजना में आवेदन

Fri, 30 Aug 2024 01:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 30 Aug 2024 01:15 PM IST
विज्ञापन
how to apply in pm ujjwala yojana check details
पीएम उज्ज्वला योजना से महिलाएं कैसे जुड़ सकती हैं? - फोटो : Amar Ujala

PM Ujjwala Yojana: आपको जब भी खाना बनाना होता है तो आप गैस का बटन दबाकर गैस ऑन कर लेते हैं और खाना बना लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज भी देश में ऐसे लोग हैं जिनके पास गैस सिलेंडर नहीं है। इसलिए कई लोग आज भी लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर नजर आते हैं। ऐसे लोगों को मुफ्त सिलेंडर देने के लिए ही भारत सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर मुहैया करवाती है। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आप इस योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ लें, तो आप यहां जान सकते हैं कि आप इस योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

how to apply in pm ujjwala yojana check details
पीएम उज्ज्वला योजना से महिलाएं कैसे जुड़ सकती हैं? - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmuy.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां पर आपको 'Apply For New Ujjwala 2.0 Connection' के ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
how to apply in pm ujjwala yojana check details
पीएम उज्ज्वला योजना से महिलाएं कैसे जुड़ सकती हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आप देखेंगे एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे
  • यहां आपको अलग-अलग गैस कंपनियों से सिलेंडर प्राप्त करने का लिंक मिलेगा
  • ऐसे में जिस कंपनी का आप सिलेंडर लेना चाहते हैं उसके आगे बने बॉक्स पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply in pm ujjwala yojana check details
पीएम उज्ज्वला योजना से महिलाएं कैसे जुड़ सकती हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आप देखेंगे तो आपकी स्क्रीन पर एक और नया पेज खुल जाएगा
  • आपको इस पेज पर आवेदनकर्ता का नाम, डिस्ट्रीब्यूटर का नाम, पता, मोबाइल नंबर भरना है
  • साथ ही यहां पर आपको अपना पिन नंबर भी भरना होता है
विज्ञापन
how to apply in pm ujjwala yojana check details
पीएम उज्ज्वला योजना से महिलाएं कैसे जुड़ सकती हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब जब आप फॉर्म भर चुके हैं तो इसके बाद आपको अपने दस्तावेज अपलोड करने होते हैं
  • जो-जो दस्तावेज यहां पर चाहिए होते हैं उन्हें यहां अपलोड करें
  • इसके बाद आपको अप्लाई बटन पर क्लिक करना होता है
  • ऐसा करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed