फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना में करेंगे आवेदन तो मिलेगा 15000 रुपये जैसे कई आर्थिक लाभ, जानें कैसे करें अप्लाई

Thu, 18 Dec 2025 06:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 18 Dec 2025 06:22 PM IST
सार

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: केंद्र सरकार की इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं, वे इस योजना से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
how to apply for pm vishwakarma yojana mein kaise aavedan karen
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana Registration Process: राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेशों के लोगों को कई तरह के आर्थिक लाभ देने का काम करती है। इसके अलावा कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें सब्सिडी जैसे कई अन्य लाभ दिए जाते हैं। जबकि, कई योजनाएं ऐसी भी हैं जिनमें आर्थिक लाभ के अलावा कई अन्य तरह की योजनाएं शामिल हैं।



इसी तरह केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है जिसमें से एक योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना भी है। इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं जिन्हें योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जा रहे हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या आपको ये लाभ मिल सकते हैं या नहीं? क्या आप जानते हैं कि इस योजना में आप आवेदन कैसे कर सकते हैं? अगर नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

how to apply for pm vishwakarma yojana mein kaise aavedan karen
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलते हैं?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के बाद आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें आपको एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक रोजाना आपको 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • लाभार्थियों को 15000 रुपये टूलकिट खरीदने के लिए भी दिया जाता है
  • सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है जिसमें पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है। इस लोन को वापस करने के बाद आपको अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए दिया जाता है
how to apply for pm vishwakarma yojana mein kaise aavedan karen
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है?

इस योजना से सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही जुड़ सकते हैं। साथ ही आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष होना अनिवार्य है:-

  • पत्थर तराशने वाले
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply for pm vishwakarma yojana mein kaise aavedan karen
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • अगर आप मालाकार हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
विज्ञापन
how to apply for pm vishwakarma yojana mein kaise aavedan karen
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं?

  • अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना है तो आप योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना है। यहां पर लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर आपको आवेदन करना होता है
  • आप योजना में अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी आवेदन करवा सकते हैं। यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और पात्र पाए जाने पर आपका आवेदन योजना में कर दिया जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed