फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: बिना किसी की मदद के खुद बना सकते हैं अपना आयुष्मान कार्ड, जानें तरीका

Tue, 18 Nov 2025 06:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 18 Nov 2025 06:39 PM IST
सार

Ayushman Card Kaise Banta Hai: अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसका ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका है जिसकी मदद से आप खुद आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
how to apply for ayushman card online kaise banega check process
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Registration Process In Hindi: अलग-अलग योजनाएं और उनके जरिए मिलने वाले अलग-अलग लाभ। सरकार मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए उन लोगों की मदद की जाती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जो गरीब वर्ग से आते हैं और जो जरूरतमंद हैं।



देश में आज भी एक बड़ा तबका ऐसा है जो किसी बीमार का शिकार होने पर अपना इलाज नहीं करवा सकता, क्योंकि वे आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए ही सरकार आयुष्मान कार्ड बनाती है। दरअसल, इस आयुष्मान कार्ड को बनवाने के बाद आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। पर क्या आप जानते हैं कि आप खुद बिना किसी की मदद के आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड कैसे बनाया जा सकता है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

how to apply for ayushman card online kaise banega check process
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Adobe stock photos

आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?

  • आयुष्मान कार्ड अगर आप बनवा लेते हैं तो इस कार्ड से आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। आयुष्मान कार्ड में आपको साल भर में 5 लाख रुपये की लिमिट दी जाती है यानी आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज इस आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं। आप उन प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं।
how to apply for ayushman card online kaise banega check process
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Adobe Stock

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो जान लें कि ये कार्ड सिर्फ पात्र लोग बनवाते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होता है
  • यहां पर आपको कई ऑप्शन मिलते हैं, लेकिन आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको यहां पर अपनी कुछ मांगी गई जानकारियां भरनी हैं जिसके बाद आपको पता चल जाता है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply for ayushman card online kaise banega check process
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड बनवाने के तरीके

  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप इसके लिए खुद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होता है। फिर यहां से आप खुद आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • आप चाहें तो योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप के जरिए भी आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
how to apply for ayushman card online kaise banega check process
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Adobe Stock

ऑफलाइन भी है ऑप्शन

  • आपको अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने का ऑनलाइन तरीका समझ नहीं आ रहा है या कोई अन्य दिक्कत आ रही है, तो आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है, दस्तावेज वेरिफाई होते हैं और फिर सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed