Benefits Of Ayushman Card: आप चाहें शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि दोनों ही जगहों पर रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। कई तरह की योजनाएं राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसमें से एक योजना 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। वहीं, कई लोगों को शायद ये जानकारी नहीं कि आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनता है या फिर इसके लिए कार्यालय जाना पड़ता है। तो चलिए बिना देर किए पात्रता चेक करने से लेकर आयुष्मान कार्ड के आवेदन तक की प्रक्रिया को जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
मिलता है पांच लाख रुपये का लाभ: क्या घर बैठे बन सकता है आयुष्मान कार्ड या जाना पड़ता है कार्यालय? जानें तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पात्रता चेक करने का तरीका:-
स्टेप 1
- आप भी अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले पात्रता चेक कर लें
- इसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना होगा
- यहां पर नजर आ रहे 'Am I Eligible' के विकल्प पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर दें
स्टेप 2
- इसके बाद दो विकल्प आएंगे, पहले में अपना राज्य चुन लें और दूसरे में मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज कर सर्च करें
- फिर आप देखेंगे कि आपको अपनी पात्रता पता चल जाएगी कि आप योजना के लिए पात्र हैं या अपात्र।
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका:-
स्टेप 1
- अब अगर आप पात्र हैं, तो आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदकी जनसेवा केंद्र जाना होता है क्योंकि ये प्रोसेस ऑफलाइन होता है
- केंद्र पर आपको अपने साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज लेकर जाना है
स्टेप 2
- फिर केंद्र पर संबंधित अधिकारी को दस्तावेज दें
- इसके बाद आपके दस्तावेजों और पात्रता की जांच होती है
- जब सबकुछ सही पाया जाता है, तो 10 से 15 दिनों के भीतर आपको आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है, जिसके बाद आप अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।