हमारे पास कई ऐसे दस्तावेज हैं, जो हमारे लिए बेहद जरूरी होते हैं। जैसे- अगर हमें गाड़ी चालानी है, तो इसके लिए हमारे पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। वहीं, अगर हमें बैंक में खाता खुलवाना है, सिम कार्ड खरीदना है आदि काम करने हैं तो हमारे पास आधार कार्ड का होना बेहद जरूरी है। इसी तरह हमारा राशन कार्ड भी बेहद जरूरी दस्तावेज है। दरअसल, अगर आपको सरकारी दुकान से सस्ता व मुफ्त में राशन लेना है, तो आपके पास सरकार द्वारा जारी किया गया राशन कार्ड होना चाहिए। वहीं, सिर्फ राशन लेने के लिए ही नहीं, बल्कि पीएम किसान में पैसा पाने के लिए भी अब राशन कार्ड जरूरी दस्तावेज है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोगों के राशन कार्ड गुम हो जाते हैं या फिर ये फट जाता है, जिसकी वजह से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आपका राशन कार्ड भी गुम हो गया है, तो आप चाहें तो डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवा सकते हैं, और इसका प्रोसेस बेहद आसान है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"622f5a1e6f4eec6b411a09f9","slug":"how-to-apply-duplicate-ration-card-online-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Duplicate Ration Card: अगर खो गया है राशन कार्ड, तो इस सरल तरीके से बनवा सकते हैं डुप्लीकेट, ये रही तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Duplicate Ration Card: अगर खो गया है राशन कार्ड, तो इस सरल तरीके से बनवा सकते हैं डुप्लीकेट, ये रही तरीका
Tue, 15 Mar 2022 08:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 15 Mar 2022 08:42 AM IST
विज्ञापन
डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : istock
राशन कार्ड गुम होने पर डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आपका राशन कार्ड गुम हो गया है या किसी कारण से अब आपके पास नहीं है, और आप डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं। तो ऐसे में आपको सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, क्योंकि यहीं से आपका डुप्लीकेट कार्ड बन पाएगा।
डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- आप जैसे ही अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे, तो आपके सामने डुप्लीकेट राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए लिंक नजर आएगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, इसे आपको ऑनलाइन ही भरना है। इसमें आपसे आपकी कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाती है, जिन्हें भर दें।
विज्ञापन
डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 4
- जानकारी भरने के बाद आपसे आपके कुछ जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए कहा जाएगा। इन्हें अपलोड कर दें, और फिर सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक कर दें। ऐसा करते ही आपका डुप्लीकेट राशन कार्ड का आवेदन पूरा हो जाएगा, और सभी जानकारियां सही पाए जाने पर कुछ दिनों बाद आपके नाम का डुप्लीकेट राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।