फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: कोरोना होने पर फ्री में इलाज समेत मिलते हैं ये कई फायदे, यहां समझें क्या है आयुष्मान भारत योजना

Tue, 19 Apr 2022 05:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Apr 2022 05:04 PM IST
विज्ञापन
how to apply ayushman golden card for coronavirus treatment utility news in hindi
आयुष्मान भारत योजना: आयुष्मान गोल्डन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock

साल 2020 का वो समय जब कोरोना ने पहली बार भारत में दस्तक दी। देश ने पहली बार लॉकडाउन देखा और कोरोना से बचने के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन भी किया। हालांकि, इसके बाद देश इस दौर से बाहर निकला और वैक्सीनेशन की तरफ बढ़ा। लेकिन इसके बाद भी कोरोना की दो और लहर आईं और काफी संख्या में लोग इसकी चपेट में आए। ऐसी ही स्थिति धीरे-धीरे ही सही लेकिन देश में फिर से बनती हुई नजर आ रही है। कई राज्यों में फिर से मास्क को पहनना अनिवार्य कर दिया गया है और कोविड नियमों को भी लागू किया गया है। ऐसे में जरूरी है कि हर कोई अपना ख्याल रखे, क्योंकि कोरोना के कारण लोगों को अस्पताल तक जाना पड़ता है। इसमें काफी खर्चा आता है। ऐसे में अगर आप कभी कोरोना जैसी बीमारी से पीड़ित होते हैं, तो आप आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to apply ayushman golden card for coronavirus treatment utility news in hindi
आयुष्मान भारत योजना: आयुष्मान गोल्डन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : पीटीआई
  • दरअसल, कोरोना के इलाज पर काफी ज्यादा खर्च आता है। ऐसे में अगर आप मुफ्त में अपना इलाज करवाना चाहते हैं, तो आप इसके लिए आयुष्मान भारत योजना से जुड़ सकते हैं। इसके तहत आने वाले आयुष्मान गोल्डन कार्ड को आप बनवा सकते हैं।
how to apply ayushman golden card for coronavirus treatment utility news in hindi
आयुष्मान भारत योजना: आयुष्मान गोल्डन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock

5 लाख तक का मुफ्त इलाज

  • अगर आप ये आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाते हैं। तो इसमें कार्डधारक को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। इसमें कार्डधारक को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। साथ ही इसमें कोरोना वायरस भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply ayushman golden card for coronavirus treatment utility news in hindi
आयुष्मान भारत योजना: आयुष्मान गोल्डन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock

ये रहा बनवाने का तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आप गोल्डन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपको पहले अपने नजदीकी पब्लिक सर्विस सेंटर पर जाना है। यहां पर केंद्र के अधिकारी आपका नाम आयुष्मान योजना के लाभार्थी की सूची में चेक करते हैं। इस दौरान आपके पास राशन कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो समेत एक मोबाइल नंबर भी होना चाहिए।
विज्ञापन
how to apply ayushman golden card for coronavirus treatment utility news in hindi
आयुष्मान भारत योजना: आयुष्मान गोल्डन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद जन सेवा सेंटर अधिकारी द्वारा आपका पंजीकरण किया जाता है। फिर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दिया जाता है। इसमें 15 दिन का समय लगता है और इतने समय के अंदर आपके नाम का कार्ड जारी कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed