फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atal Pension Yojana: यहां जानिए क्या हैं अटल पेंशन योजना के लाभ, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Mon, 31 Jan 2022 04:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 31 Jan 2022 04:52 PM IST
विज्ञापन
how to apply Atal Pension Yojana online utility news in hindi
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : iStock

हर कोई अपने आज को अच्छा बनाने के साथ ही अपने भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिश भी करता है। हर कोई चाहता है कि जैसे उसकी जवानी अच्छे से बीती है, वैसे ही उसका बुढ़ापा भी बिना किसी परेशानी के कटे। ऐसे में लोग कई तरह से पैसे बचाते हैं। कोई बैंक में पैसा जमा करता है, तो कोई कई तरह के निवेशों में पैसा लगाता है ताकि उसे बेहतर रिटर्न मिल सके। ऐसी ही एक योजना है अटल पेंशन योजना, जिसे भारत सरकार द्वारा साल 2015 में शुरू किया गया था। मौजूदा समय में इस योजना का लाभ 18 से 40 साल के लोग उठा सकते हैं। इसमें आपको पहले निवेश करना होता है, और फिर 60 साल बाद आपको पेंशन मिलने लगती है। तो चलिए जानते हैं इस योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं और इसमें आपको क्या लाभ मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

how to apply Atal Pension Yojana online utility news in hindi
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : pixabay

ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी अटल पेंशन योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाना है।
how to apply Atal Pension Yojana online utility news in hindi
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 2

  • अब आपको एपीवाई एप्लीकेशन पर क्लिक करके अपने आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करनी है। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड आएगा, जिसे आपको दर्ज करना है और फिर अपने बैंक खाते की जानकारी भरनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply Atal Pension Yojana online utility news in hindi
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद अपने बैंक खाते को वेरिफाई करवाएं और फिर ये खाता सक्रिय हो जाएगा। अब आपको अपना प्रीमियम जमा करने के बारे में जानकारी देनी है और साथ में नॉमिनी भी डालना है। अब ई-साइन करें और फिर वेरिफिकेशन होगा। ये सब करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
how to apply Atal Pension Yojana online utility news in hindi
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : iStock

मिलेंगे ये लाभ:-

  • इस योजना के तहत आपको 5 हजार रुपये हर महीने पेंशन के रुप में मिलते हैं।
  • इसमें आपको टैक्स में छूट मिलती है।
  • भारत सरकार गरीबों की मदद करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed