फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: भारतीय ट्रेनों के नाम कैसे किए जाते हैं तय? जानिए क्या है नाम निर्धारित करने की प्रक्रिया

Fri, 17 Feb 2023 01:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 01:14 PM IST
विज्ञापन
How Do Indian Railways Decided The Name Of Trains Know The Interesting Facts Here
Indian Railway Digital Display Board - फोटो : Istock

करोड़ों यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे कई ट्रेनों का संचालन देश में कर रहा है। किन्हीं और साधनों की अपेक्षा भारतीय रेलवे ज्यादा सुरक्षित और सुगम माध्यम है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश की एक बड़ी आबादी भारतीय रेलवे में सफर करना पसंद करती है। भारतीय रेलवे का विशाल नेटवर्क देशभर में फैला है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। वहीं क्या आपको पता है भारतीय रेलवे ट्रेनों का नाम कैसे तय करता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। गौरतलब बात है कि लंबी दूरी की ट्रेनों के नाम उनके गंतव्य स्थानों के नाम से रखे जाते हैं। वहीं राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेनें इन नियमों का पालन करती हैं। उसके बाद भी इनके नाम अलग क्यों हैं? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं -

How Do Indian Railways Decided The Name Of Trains Know The Interesting Facts Here
Indian Railway Digital Display Board - फोटो : Istock

राजधानी एक्सप्रेस

राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली और दूसरे राज्यों की राजधानी के बीच चलती है। इसी वजह से इन ट्रेनों को राजधानी एक्सप्रेस कहा जाता है। राजधानी एक्सप्रेस अधिकतम 140 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार पर चलती है। इसकी गिनती भारत की शीर्ष स्तरीय ट्रेनों में की जाती है। 

How Do Indian Railways Decided The Name Of Trains Know The Interesting Facts Here
How Do Indian Railways Decided The Name Of Trains - फोटो : Istock

शताब्दी एक्सप्रेस

शताब्दी एक्सप्रेस की शुरुआत भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 100वें जन्मदिन पर हुई थी। शताब्दी एक्सप्रेस एक चेयर कार ट्रेन है। इस ट्रेन का संचालन 400 से 800 किलोमीटर के बीच के दायरे में किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How Do Indian Railways Decided The Name Of Trains Know The Interesting Facts Here
Indian Railways - फोटो : Istock

शताब्दी एक्सप्रेस अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार पर चलती है। यह ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित रहती है। इसके अलावा आपको शताब्दी एक्सप्रेस में कई और तरह की विशेष सुविधाएं मिलती हैं। 

विज्ञापन
How Do Indian Railways Decided The Name Of Trains Know The Interesting Facts Here
Indian Railways - फोटो : Istock

दुरंतो एक्सप्रेस

बंगाली भाषा में दुरंतो को निर्बाध कहा जाता है। इसी वजह से इस ट्रेन का नाम दुरंतो एक्सप्रेस रखा गया है। दुरंतो एक्सप्रेस सफर करते समय बहुत कम स्टेशनों पर ही रुकती है। इस ट्रेन का संचालन लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed