फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2024: होली के मौके पर घर जाने के लिए नहीं मिल रही ट्रेन टिकट, तो ऐसे करें मिनटों में तत्काल टिकट बुक

Wed, 20 Mar 2024 11:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 20 Mar 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
Holi 2024 How To Get Confirm Tatkal Ticket Online Know Step by Step Process in Hindi
Holi 2024 Train Ticket Booking: होली पर कंफर्म ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Train Ticket For Holi 2024: रोजाना एक बड़ी संख्या में भारतीय ट्रेन से लोग सफर करते हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। इसके लिए रेलवे भी रोजाना काफी ट्रेनें चलाता है। वहीं, मौका जब किसी त्योहार का होता है, तो ट्रेनों में काफी भीड़ बढ़ जाती है और ट्रेन टिकट भी मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है। जैसे- होली के त्योहार पर। अब होली का त्योहार आने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर जाने के लिए ट्रेन टिकट देख रहे हो, लेकिन पहले से बुक होने के कारण आपको ट्रेन टिकट शायद न मिल रहा हो। इसलिए अगर आप चाहें तो तत्काल ट्रेन टिकट बुक करके अपनों के संग होली मनाने जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट घर बैठे बुक कर सकते हैं। आप ये तरीका अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...

Holi 2024 How To Get Confirm Tatkal Ticket Online Know Step by Step Process in Hindi
Holi 2024 Train Ticket Booking: होली पर कंफर्म ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

तत्काल टिकट बुक करने से पहले ये काम कर लें:-

  • सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर लॉगिन करके 'माय अकाउंट' सेक्शन में जाकर 'माय प्रोफाइल' पर क्लिक करें और फिर 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' पर क्लिक करें
  • ऐसा करके आप यहां पर जिन लोगों की टिकट बुक करनी है, उनकी जानकारी (नाम, उम्र आदि) पहले ही भरकर सेव कर दें, जिससे आपको ये जानकारी बाद में नहीं भरनी होगी और आपका समय बचेगा, जिससे आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिलने में मदद मिल सकती है
  • वहीं, ट्रेन, क्लास, जैसी चीजें पहले ही सोच लें, ताकि समय न लगे और कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिल सके।
Holi 2024 How To Get Confirm Tatkal Ticket Online Know Step by Step Process in Hindi
Holi 2024 Train Ticket Booking: होली पर कंफर्म ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

फिर ऐसे बुक कर सकते हैं तत्काल ट्रेन टिकट:-

स्टेप 1

  • अब जब आप सब तैयारी कर चुके हैं, तो तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in/nget/train-search पर जाएं
  • फिर यहां पर आपको लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2024 How To Get Confirm Tatkal Ticket Online Know Step by Step Process in Hindi
Holi 2024 Train Ticket Booking: होली पर कंफर्म ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद वो स्टेशन चुनें, जहां से यात्रा शुरू करनी है और जहां उतरना है और यात्रा की तारीख भी चुनें
  • साथ ही तत्काल का विकल्प भी चुन लें और फिर उस ट्रेन पर क्लिक करें जिससे यात्रा करनी है
  • अब बर्थ पर क्लिक करना है और इसके बाद 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' में भरे हुए नामों पर क्लिक करें
विज्ञापन
Holi 2024 How To Get Confirm Tatkal Ticket Online Know Step by Step Process in Hindi
Holi 2024 Train Ticket Booking: होली पर कंफर्म ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • ऐसा करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके ऑनलाइन मोड से पेमेंट करनी है और फिर आपका तत्काल ट्रेन टिकट बुक हो जाता है
  • ध्यान रहे तत्काल स्लीपर सुबह 11 बजे और एसी की बुकिंग सुबह 10 बजे से होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed