फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Helmet AC Cooler Price Specification Features Check All Details Here In Hindi

Helmet AC Cooler: यह है एसी वाला बेहद शानदार हेलमेट, बाइक चलाते समय नहीं लगेगी गर्मी, सिर्फ इतनी है कीमत

Wed, 05 Apr 2023 12:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 05 Apr 2023 12:58 PM IST
सार

आज हम आपको एक खास तरह के हेलमेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके भीतर एक इनबिल्ट कूलर एसी लगा हुआ है। ऐसे में इस एसी वाले हेलमेट को लगाकर चलते समय आपको रास्ते पर किसी प्रकार की गर्मी का सामना नहीं करना होगा।

विज्ञापन
Helmet AC Cooler Price Specification Features Check All Details Here In Hindi
Helmet AC Cooler - फोटो : Istock

विस्तार

Helmet AC Cooler: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे गर्मी का प्रभाव काफी बढ़ने लगा है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। गर्मियों के सीजन में बाइक चलाना काफी मुश्किल काम होता है। वहीं इस साल हीट वेव आने की भी बात कही जा रही है। ऐसे में बीच दोपहरी सड़कों पर बाइक लेकर निकलना कोई आसान काम नहीं होने वाला है। गर्म हवा के थपेड़ों के बीच मोटरसाइकिल को चलाते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह के हेलमेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके भीतर एक इनबिल्ट कूलर एसी लगा हुआ है। ऐसे में इस एसी वाले हेलमेट को लगाकर चलते समय आपको रास्ते पर किसी प्रकार की गर्मी का सामना नहीं करना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास हेलमेट वाले एसी के बारे में विस्तार से -

विज्ञापन

ऐसी कई कंपनियां हैं, जो हेलमेट कूलर को बनाती हैं। यह काफी खास प्रोडक्ट है। इस हेलमेट की सबसे खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल आप किसी भी फुल फेस हेलमेट के साथ कर सकते हैं।

इस हेलमेट कूलर का उपयोग करने पर आपको ठंडी, डस्ट फ्री और कूल एयर मिलेगी। ये कंपनियां दावा करती हैं कि ये हेलमेट कूलर करीब 15 डिग्री सेल्सियस तक तापमान को कम कर सकती हैं।

AC Tips: गर्मियों में एसी का इस्तेमाल करने से पहले जरूर जान लें ये बात, वरना हो सकती है गैस लीक

विज्ञापन

इसमें आपको 2 एक्स एयर फ्लो भी मिलता है। आप इस डिवाइस को हेलमेट के चिनमाउंट पर फिट कर सकते हैं। यह डिवाइस पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्का है। इसका वजन महज 260 ग्राम है।

इस डिवाइस को बैटरी से ऑपरेट किया जाता है। इस डिवाइस को आप कई तरह के मोड पर ऑपरेट कर सकते हैं। उसी के आधार पर यह आपको बैटरी बैकअप भी देता है। वहीं बात अगर इनकी कीमत की करें, तो ये आपको बाजार में 1299 रुपये से लेकर 2500 रुपये के आसपास मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed