फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृद्धावस्था पेंशन योजना: 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्धजनों को हर महीने मिलती है 2500 रुपये की पेंशन, ऐसे उठाएं लाभ

Sat, 12 Feb 2022 11:27 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
Haryana Old Pension Yojana Benefits Eligibility know all details about this scheme in Hindi
हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना - फोटो : Istock

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में वृद्धजनों को पेंशन देने के लिए एक खास योजना चलाई जा रही है। इस स्कीम का नाम हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना है। अक्सर देखने को मिलता है कि वृद्धावस्था में व्यक्ति को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वृद्धजनों की इसी समस्या को देखते हुए हरियाणा सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का लक्ष्य वृद्धजनों के भविष्य को सुरक्षित करना और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि उन्हें 60 वर्ष की उम्र के बाद किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस योजना के अंतर्गत 60 या उससे अधिक उम्र के नागरिकों को सरकार 2500 रुपये की मासिक पेंशन देती है। इस स्कीम का लाभ केवल हरियाणा में रहने वाले नागरिक ही उठा सकते हैं। इस योजना में दूसरे राज्य का कोई नागरिक आवेदन नहीं कर सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना के बारे में विस्तार से -

Haryana Old Pension Yojana Benefits Eligibility know all details about this scheme in Hindi
हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना - फोटो : Istock

इसका लाभ राज्य के सभी वृद्ध पुरुष एवं महिलाएं उठा सकती हैं। पेंशन का लाभ उठाने के लिए आपको इस स्कीम में आवेदन करना होगा। उसके बाद ही आपके खाते में मासिक पेंशन आनी चालू होगी।

Haryana Old Pension Yojana Benefits Eligibility know all details about this scheme in Hindi
हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना - फोटो : iStock

इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। आवेदन करते समय आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, आवेदन करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। जैसे आपके पास एक बैंक अकाउंट का होना जरूरी है। इसके अलावा आपका बैंक अकाउंट आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Old Pension Yojana Benefits Eligibility know all details about this scheme in Hindi
हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना - फोटो : i stock

इस योजना का उद्देश्य उन वृद्धजनों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिनके पास आय का कोई साधन नहीं होता है। इस स्कीम के अंतर्गत वृद्धजन पेंशन का लाभ उठाकर बिना किसी परेशानी के अपना जीवन यापन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed