अगर आप भी ऑनलाइन खाना मंगाकर खाने के शौकीन हैं तो ये आपके लिए जरूरी खबर है। अगले साल यानी 1 जनवरी 2022 से फूड डिलीवरी कंपनियां अपने ग्राहकों को झटका देने वाली हैं। 1 जनवरी से खाना ऑर्डर करने पर जीएसटी लगाना शुरू हो जाएगा। लंबे समय से फूड डिलीवरी सर्विसेज को भी जीएसटी के दायरे में लाने की मांग चल रही थी, जिसके बाद इसी साल 17 सितंबर को हुए जीएसटी परिषद की बैठक में इस मांग को मंजूरी भी मिल गई थी। सरकार ने खाना डिलीवर करने वाली कंपनियों पर 5 परसेंट जीएसटी लगाया गया है। अभी तक रेस्टोरेंट इस टैक्स को चुकाते हैं, मगर नए नियम के लागू होने से फूड डिलीवरी कंपनियां इस टैक्स को अदा करेंगे। इस नई व्यवस्था को देशभर में 1 जनवरी 2022 से लागू किया जाएगा। ऐसे में सवाल ये उठता है कि जब कंपनियों पर जीएसटी लगा है, तो ग्राहकों पर इसका क्या असर होगा? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
{"_id":"61c2c364f3372b120f10924a","slug":"government-imposes-5-percent-gst-on-online-food-delivery-companies-effective-on-1-january-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Online Food: एक जनवरी से ऑनलाइन खाना मंगाना हो जाएगा महंगा, जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ सकता है असर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Online Food: एक जनवरी से ऑनलाइन खाना मंगाना हो जाएगा महंगा, जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ सकता है असर
Thu, 23 Dec 2021 02:26 PM IST
आशिकी पटेल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
एक जनवरी से ऑनलाइन खाना मंगाना होगा महंगा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
एक जनवरी से ऑनलाइन खाना मंगाना होगा महंगा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
- काफी समय से फूड डिलीवरी ऐप्स को टैक्स के दायरे में लाने की मांग चल रही थी और अब इसे आधिकारिक तौर पर मंजूरी भी मिल गई है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आदेश के मुताबिक फूड डिलवरी कंपनियों को अब रेस्टोरेंज की तरह इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा नहीं मिलेगा।
एक जनवरी से ऑनलाइन खाना मंगाना होगा महंगा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Istock
सरकार को होता है नुकसान
- कहा जा रहा है कि फूड टेक कंपनियां खाना डिलीवर करने के लिए रेस्टोरेंट का जीएसटी रजिस्ट्रेशन चेक नहीं करते, जिसकी वजह से सरकार को टैक्स का नुकसान हो रहा है। ऐसे में फूड डिलीवरी कंपनियों से जीएसटी जार्च वसूलने के पीछे की एक वजह ये भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक जनवरी से ऑनलाइन खाना मंगाना होगा महंगा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Istock
ग्राहक पर क्या होगा असर
- फूड डिलीवरी कंपनियों पर लगने वाले 5 प्रतिशत टैक्स का असर ग्राहक पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि अभी तक रेस्टोरेंट इस टैक्स को चुकाते हैं। अब 1 जनवरी से सरकार ये टैक्स फूड डिलीवरी करने वाले ऐप्स से वसूल करेगी।
विज्ञापन
एक जनवरी से ऑनलाइन खाना मंगाना होगा महंगा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Istock
- लेकिन कहा जा रहा है कि ऐसी भी संभावना है कि फूड डिलीवरी करने वाले ऐप 5 फीसदी टैक्स को किसी ना किसी रूप में ग्राहक से ही वसूलेंगे। ऐसे में नए साल से ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना महंगा हो सकता है।