फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gmail Tips and Tricks: कोई दूसरा व्यक्ति तो नहीं कर रहा आपके जीमेल अकाउंट का इस्तेमाल, इस ट्रिक से लगाएं पता

Tue, 22 Feb 2022 02:43 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 22 Feb 2022 02:43 PM IST
विज्ञापन
Gmail Tips and Tricks How to check is someone else is using your gmail account
कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा है आपका जीमेल अकाउंट - फोटो : istock

आज के समय में सभी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने के लिए ईमेल आईडी की जरूरत होती है। ऐसे में अधिकतर लोग जीमेल का ही इस्तेमाल करते हैं। आपके जीमेल अकाउंट से आपके कई सारे अकाउंट लिंक होते हैं, जिसके चलते सिक्योरिटी को लेकर जीमेल की जिम्मेदारी काफी हद तक बढ़ जाती है। अगर आपका जीमेल हैक हो जाता है तो आपके कई सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स भी हैक हो जाएंगे। इसलिए आपको अपनी जीमेल आईडी और पासवर्ड सुरक्षित रखना चाहिए। अगर आप भी जीमेल का इस्तेमाल करते हैं तो यो खबर आपके लिए बड़े काम की साबित हो सकती है। आज हम आपको एक सेफ्टी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने जीमेल अकाउंट को सेफ रख सकते हैं। दरअसल, इस ट्रिक से आप ये पता लगा सकते हैं कि कहीं आपकी जीमेल आईडी का एक्सेस किसी और के पास भी तो नहीं है। आइए जानते हैं क्या है ये ट्रिक..

Gmail Tips and Tricks How to check is someone else is using your gmail account
कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा है आपका जीमेल अकाउंट - फोटो : istock
  • अगर आपके जीमेल अकाउंट का एक्सेस किसी और के पास भी है, तो इसका मतलब ये है कि आपके फोन में मौजूद सारी जानकारी उसके पास है। इतना ही नहीं जिन सोशल मीडिया अकाउंट्स में आपने अपनी जीमेल आईडी का इस्तेमाल किया है उन्हें भी वो आसानी से एक्सेस कर सकता है। अगर आप नहीं चाहते आपकी प्राइवेसी के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ हो तो आपको ये ट्रिक तुरंत इस्तेमाल करनी चाहिए।   
Gmail Tips and Tricks How to check is someone else is using your gmail account
कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा है आपका जीमेल अकाउंट - फोटो : istock
  • अगर आप पता लगाना चाहते हैं कि आपके अलावा आपका जीमेल अकाउंट और कौन एक्सेस कर रहा है, तो आपको सबसे पहले जीमेल में जाकर ‘सिक्योरिटी’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ‘मैनेज डिवाइसेज’ को सेलेक्ट करके ये चेक करें कि किस-किस डिवाइस पर आपका जीमेल अकाउंट लॉगिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gmail Tips and Tricks How to check is someone else is using your gmail account
कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा है आपका जीमेल अकाउंट - फोटो : istock
  • अगर यहां पर आपको कोई ऐसा डिवाइस नजर आता है जिसे आप नहीं जानते हैं या आपने कभी भी उस डिवाइस पर लॉगिन नहीं किया, तो उस डिवाइस को तुरंत वहां से रिमूव कर दें।
विज्ञापन
Gmail Tips and Tricks How to check is someone else is using your gmail account
कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा है आपका जीमेल अकाउंट - फोटो : istock
  • इसके अलावा आप ‘लास्ट अकाउंट’ एक्टिविटी चेक करके भी इसका पता लगा सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका जीमेल अकाउंट को आखिरी बार कब एक्सेस किया गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed