Geyser Safety Tips In Hindi: जिस तरह से गर्मी के मौसम में हमें एसी की जरूरत पड़ती है। ठीक वैसे ही सर्दियों के मौसम में गीजर की जरूरत। कपड़े धोने से लेकर नहाने और कपड़े धोने के लिए हमें गर्म पानी चाहिए होता है। ऐसे में अगर गीजर है तो ये हमारे काम को आसान बनाने में काफी मदद कर सकता है।
{"_id":"693c22bf12cadde74d07a5c6","slug":"geyser-safety-tips-follow-these-precautionary-steps-to-avoid-accident-and-safe-use-2025-12-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Geyser Safety Tips: गीजर ऑन करने से पहले जरूर चेक करें ये 4 चीजें, वरना हो सकता है हादसा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Geyser Safety Tips: गीजर ऑन करने से पहले जरूर चेक करें ये 4 चीजें, वरना हो सकता है हादसा
Mon, 29 Dec 2025 07:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 29 Dec 2025 07:43 AM IST
सार
Geyser Safety Tips Kya Hain: सर्दियों के मौसम में अगर आप गीजर चला रहे हैं, तो आपको पहले कुछ चीजों को चेक करना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
गीजर चलाने से पहले क्या बातें ध्यान दें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीजर चलाने से पहले क्या बातें ध्यान दें?
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:-
नंबर 1
- गीजर जितना पुराना हो जाता है उसमें उतनी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए अगर आपका गीजर काफी पुराना हो गया है तो उसे बिना चेक करवाएं ऑन करने से बचना चाहिए। जैसे-जैसे गीजर पुराना होता है, वैसे-वैसे उसके हीटिंग एलिमेंट में परत जम जाती है। इससे फिर गीजर जरूरत से अधिक गर्म हो सकता है और गीजर के फट सकता है। इसलिए इसे टेक्नीशियन से चेक करवाना जरूरी हो जाता है।
गीजर चलाने से पहले क्या बातें ध्यान दें?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- गीजर चलाने से पहले हमेशा पहले ये चेक करें कि कहीं उसकी वायरिंग ढीली तो नहीं है या कहीं से वायर कटा तो नहीं है आदि। ऐसा देखना इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको करंट लग सकता है या शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है। इसलिए पहले चेक कर लें और उसके बाद ही गीजर ऑन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
गीजर चलाने से पहले क्या बातें ध्यान दें?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
- आप अगर अपने गीजर को लंबे समय बाद चला रहे हैं, तो पहले उसे एक बार चलाकर देखें कि वो सही है या नहीं। कोई अजीब आवाज तो नहीं आ रही, कोई बदबू तो नहीं आ रही या कोई और दिक्कत आदि। अगर ऐसा कुछ भी लगे तो तुरंत एसी को बंद कर दें और टेक्नीशियन से इसे चेक करवाएं।
विज्ञापन
गीजर चलाने से पहले क्या बातें ध्यान दें?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
- गीजर चला रहे हैं तो ये जरूर चेक कर लें कि कहीं से पानी लीक तो नहीं हो रहा है। दरअसल, हम लीकेज को अगर नजरअंदाज करते हैं तो ये हमारे लिए आगे चलकर खतरनाक हो सकता है। इसलिए अगर लीकेज दिखे तो इसे तुरंत ठीक करवा लें। वरना कोई हादसा हो सकता है।