G20 Summit 2023: देश की राजधानी नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां जोर शोर से शुरू हो चुकी हैं। राजधानी में सभी तरह की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि विभिन्न देशों से आने वाले प्रतिनिधिमंडल को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। दुनियाभर में जी20 को ग्रुप ऑफ 20 के नाम से भी जाना जाता है। इस अंतर्राष्ट्रीय मंच का उद्देश्य दुनिया भर में आर्थिक सहयोग और स्थिरता को बनाए रखना है। हर साल दुनिया के विभिन्न देशों में जी20 बैठक का आयोजन होता है, जहां जी20 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष, वित्त मंत्री, डिप्लोमेट मिलकर वैश्विक अर्थव्यवस्था और विभिन्न आर्थिक मुद्दों पर राय तय करके निती निर्धारण करने का काम करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जी20 समूह में कौन-कौन से देश शामिल हैं और अगले साल कौन सा देश जी20 की अध्यक्षता करेगा?
G20 Summit 2023: जी20 में शामिल हैं ये देश, जानिए कौन सा देश अगले साल करने जा रहा जी20 की अध्यक्षता
जी20 में शामिल देश
जी 20 में कुल 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं- भारत
- अमेरिका
- चीन
- रूस
- ब्राजील
G20: क्या है जी20 और कैसे हुई इसकी शुरुआत? जानिए कौन-कौन से देश हैं इसमें शामिल
- कनाडा
- अर्जेंटीना
- ऑस्ट्रेलिया
- फ्रांस
- जर्मनी
- इंडोनेशिया
- इटली
- जापान
- मेक्सिको
- कोरिया गणराज्य
- सऊदी अरब
- दक्षिण अफ्रीका
- तुर्किये
- यूके
- यूरोपीय संघ
G-20: क्या है सीक्रेट सर्विस जो दिल्ली में जो बाइडेन को देगी सुरक्षा?
अगले साल कौन सा देश करेगा जी20 की अध्यक्षता
अगले साल 2024 में जी20 की अध्यक्षता ब्राजील करेगा। जी20 समूह की स्थापना साल 1999 में हुई थी। जी20 समूह के सदस्य देश वर्ल्ड जीडीपी का 85 फीसदी, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 75 फीसदी और दुनिया की करीब दो तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
G20 Summit 2023: कैसे तय होती है जी20 की अध्यक्षता? आसान भाषा में समझें क्या है ट्रोइका