Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
free aadhar update last date 14 june know how to update aadhar card at home in hindi
{"_id":"68303529754d940c330abcb4","slug":"free-aadhar-update-last-date-14-june-know-how-to-update-aadhar-card-at-home-in-hindi-2025-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरी तारीख पास: तुरंत अपडेट करवा लें अपना आधार कार्ड, वरना फिर देने पड़ेंगे पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
आखिरी तारीख पास: तुरंत अपडेट करवा लें अपना आधार कार्ड, वरना फिर देने पड़ेंगे पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Fri, 23 May 2025 02:13 PM IST
सार
आधार में डेमोग्राफिक जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने के लिए 50 रुपये का शुल्क लगता है। यूआईडीएआई ने इसे 14 जून 2025 तक फ्री किया है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड फ्री अपडेट की तारीख
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Free Aadhar Update: आधार कार्ड आज भारत में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है, जिसका उपयोग सरकारी योजनाओं, बैंक खाता खोलने, सिम कार्ड लेने, और पहचान सत्यापन के लिए किया जाता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड की जानकारी को मुफ्त में अपडेट करने की समय सीमा को 14 जून 2025 तक बढ़ा दिया है। पहले यह डेडलाइन 14 दिसंबर 2024 थी। यह सुविधा केवल ऑनलाइन उपलब्ध है, और इसके बाद अपडेट के लिए शुल्क देना पड़ सकता है। आइए, जानते हैं कि आप घर बैठे आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, और अन्य जानकारी कैसे अपडेट कर सकते हैं।
आधार अपडेट क्यों जरूरी?
UIDAI के अनुसार, आधार कार्ड में दर्ज जानकारी, जैसे नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर को हर 10 साल में अपडेट करना अनिवार्य है। यदि आपका आधार 10 साल से पुराना है या उसमें कोई गलती है, तो उसे अपडेट कराना जरूरी है, ताकि सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ बिना रुकावट मिल सके।
2 of 5
आधार कार्ड फ्री अपडेट की तारीख
- फोटो : Amar Ujala
आप अपने नाम में वर्तनी सुधार या बदलाव कर सकते हैं। यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार, नाम में जीवनकाल में अधिकतम दो बार बदलाव किया जा सकता है और जन्म तिथि में जीवनकाल में केवल एक बार ही बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए वैध दस्तावेज की आवश्यकता होती है। वहीं लिंग की जानकारी में भी जीवनकाल में केवल एक बार ही बदलाव किया जा सकता है।
3 of 5
ऑनलाइन आधार अपडेट की प्रक्रिया
- फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन अपडेट की प्रक्रिया
आधार में डेमोग्राफिक जानकारी (नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल) को घर बैठे मुफ्त में अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
सबसे पहले ब्राउजर में ‘https://myaadhaar.uidai.gov.in’ खोलें। इसके बाद लॉगइन पर क्लिक करें और अपने 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें। फिर ‘Send OTP’ पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर लॉगिन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आधार अपडेट
- फोटो : Adobe Stock
लॉगिन के बाद, ‘Document Update’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। ध्यान दें, फाइल JPEG, PNG, या PDF फॉर्मेट में हो और 2MB से कम साइज की हो।
इसके बाद जो भी जानकारी आपने भरी है, उसे एक बार अच्छे से चेक करें और ‘Submit’ पर क्लिक करें। आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आधार कार्ड फ्री अपडेट की तारीख
- फोटो : Adobe Stock
बायोमेट्रिक अपडेट
बायोमेट्रिक जानकारी (फोटो, उंगलियों के निशान, आंखों की पुतली) को ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जा सकता। इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा, जहां लगभग ₹100 शुल्क देना पड़ सकता है। डेमोग्राफिक अपडेट के लिए ₹50 शुल्क लागू हो सकता है, लेकिन 14 जून 2025 तक ऑनलाइन अपडेट मुफ्त है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।