IRCTC Tour Package: आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपको अपने बचत के पैसों को अच्छी जगह निवेश करना चाहिए। गौरतलब बात है कि देश में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जो निवेश के ऐसे विकल्पों की तलाश करती है, जहां उसको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े। ऐसे में कई लोग ज्यादातर बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। देश में एक बड़ी संख्या बुजुर्गों की है। रिटायरमेंट के बाद अक्सर लोग अपने पैसों को उन जगहों पर इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं, जहां अच्छी मात्रा में इंटरेस्ट रेट मिलता हो। इसी कड़ी में आज हम आपको उन बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अच्छा इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। आइए जानते हैं इन बैंकों के बारे में -
Investment Tips: जानिए कौन सा बैंक दे रहा वरिष्ठ नागरिकों को FD पर सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया वरिष्ठ नागरिकों को 211 दिनों से लेकर 1 साल की एफडी पर 6.40 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं आम नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 5.88 प्रतिशत है।
IRCTC: आईआरसीटीसी करा रहा सिर्फ इतने रुपये में थाईलैंड की सैर, जानिए क्या मिल रही सुविधाएं
पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब नेशनल बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एक साल की एफडी पर 7.30 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इसके अलावा आम नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 6.80 प्रतिशत है।
वहीं पंजाब नेशनल बैंक सुपर सीनियर सिटीजन को बैंक में एफडी कराने के लिए 7.60 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट दे रहा है। ऐसे में आप यहां अपनी एफडी कराकर अच्छा खासा इंटरेस्ट रेट पा सकते हैं।
एचडीएफसी बैंक
वरिष्ठ नागरिकों को यह बैंक एक साल से लेकर 15 महीनों से कम अवधि वाली एफडी पर 7.10 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।