आजकल आप जिसे देखेंगे, वो आपको मोबाइल चलाता हुआ नजर आ जाएगा। मोबाइल फोन को कॉल करने के अलावा लोग अन्य कामों के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। जैसे- सोशल मीडिया का इस्तेमाल। लगभग हर दूसरा व्यक्ति सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मौजूद होता है। जैसे- इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक आदि। बात अगर फेसबुक की करें तो यहां पर लोग एक-दूसरे के साथ काफी संख्या में जुड़े होते हैं। यहां पर फोटो, वीडियो और अपने विचार जैसी चीजें लगभग सभी शेयर करते हैं। वहीं, अब तो लोग फेसबुक के जरिए पैसे भी कमा रहे हैं। लेकिन अगर आप फेसबुक यूजर हैं, तो ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका फेसबुक अकाउंट ब्लॉक तक हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको फेसबुक पर कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62848abff745cf1af526500c","slug":"facebook-alert-dont-do-these-mistakes-on-facebook-threatening-someone-share-online-photos-and-videos-that-violate-privacy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Facebook Alert: भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां, वरना ब्लॉक हो सकता है आपका फेसबुक अकाउंट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Facebook Alert: भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां, वरना ब्लॉक हो सकता है आपका फेसबुक अकाउंट
Wed, 18 May 2022 11:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 18 May 2022 11:34 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए
- फोटो : istock
धमकी देने से बचें
- फेसबुक पर आप एक-दूसरे से मैसेंजर द्वारा बात कर सकते हैं, लेकिन इस दौरान आपको ध्यान देना है कि आपको किसी को धमकी नहीं देनी है। आप अगर किसी को धमकी देते हैं या फिर किसी को निशाना बनाते हुए भड़काऊ या गलत तरह की पोस्ट लिखते हैं, तो ये आपके लिए दिक्कत पैदा कर सकता है।
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए
- फोटो : istock
भड़काऊ चीजें
- फेसबुक पर आपको कभी भी कोई भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक फोटोज और वीडियो को शेयर करने से बचना चाहिए। ऐसी पोस्ट जो समाज में नफरत फैला सकती है या दंगे करवा सकती है, तो आपको ऐसी पोस्ट को शेयर करने से बचना चाहिए। वरना आपका फेसबुक अकाउंट ब्लॉक होने के अलावा आप पर कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए
- फोटो : istock
प्रतिबंधित चीजें खरीदना-बेचना
- नियमों के मुताबिक, आप फेसबुक पर किसी तरह की प्रतिबंधित चीज जैसे- हथियार, गोला-बारूद, बैन की हुई दवाएं, गांजा और नशे की सामग्री आदि बेचने या खरीदने की बिल्कुल इजाजत नहीं है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका फेसबुक अकाउंट ब्लॉक किया जा सकता है और आप पर उचित कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए
- फोटो : istock
लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी
- अगर आप फेसबुक यूजर हैं, तो ये आपकी जिम्मेदारी है कि आपको किसी भी लड़की या लड़कियों को लेकर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं करनी है। अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तो फेसबुक आपके अकाउंट को ब्लॉक कर सकता है।