फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO Alert: पीएफ खाताधारक सावधान, भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

Tue, 05 Jul 2022 02:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 05 Jul 2022 02:48 PM IST
विज्ञापन
EPFO Update: PF Account Holders Never Make These Mistakes Otherwise Face Big Loss
EPFO Alert - फोटो : istock

EPFO Alert: देश में बड़े पैमाने पर नौकरीपेशा लोगों के पास पीएफ खाता है। हर महीने कर्मचारियों की सैलरी का कुछ अंश कटकर उनके पीएफ खाते में जमा होता रहता है। प्रोविडेंट फंड में जमा पैसे कर्मचारियों के रिटायरमेंट की बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने का काम करते हैं। वहीं आज के इस दौर में साइबर अपराध और जालसाजी के कई मामले सामने निकलकर आ रहे हैं। ऐसे में आपको हर कदम पर सजग रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने कर्मचारियों के लिए अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में उसने कहा है कि पीएफ खाताधारक अपने अकाउंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर न करें। ऐसा करने पर उनको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में -

EPFO Update: PF Account Holders Never Make These Mistakes Otherwise Face Big Loss
EPFO Alert - फोटो : iStock

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अलर्ट में पीएफ खाताधारकों से कहा है कि वे कभी भी अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, यूएएन नंबर, बैंक डिटेल्स किसी व्यक्ति के साथ साझा न करें।

EPFO Update: PF Account Holders Never Make These Mistakes Otherwise Face Big Loss
EPFO Alert - फोटो : iStock

अगर कोई साइबर ठग सोशल मीडिया या किसी दूसरी जगह पर लुभावने ऑफर्स देकर आपसे इन डिटेल्स की मांग करता है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। इस तरह की जानकारी मांगने वाले मैसेज या फर्जी कॉल का रिप्लाई न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Update: PF Account Holders Never Make These Mistakes Otherwise Face Big Loss
EPFO Alert - फोटो : iStock

देश में बीते कुछ सालों में फिशिंग अटैक के मामले बढ़े हैं। कर्मचारियों के पीएफ खाते में बड़ी राशि जमा होती है। ऐसे में ज्यादातर साइबर ठग पीएफ खाताधारकों को अपना निशाना बनाते हैं।

विज्ञापन
EPFO Update: PF Account Holders Never Make These Mistakes Otherwise Face Big Loss
EPFO Alert - फोटो : istock

उन्हें इस बारे में पता होता है कि यहां फ्रॉड करने पर उनके पास बड़ी मात्रा में पैसे आ सकते हैं। ऐसे में आपको इस तरह की फिशिंग कॉल आने पर तुरंत सावधान हो जाने की जरूरत है। ईपीएफओ कभी व्हाट्सएप, सोशल मीडिया या किसी दूसरे माध्यम से किसी प्रकार की राशि जमा करने के लिए नहीं कहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed