PM Awas Yojana: राज्य सरकारें और भारत सरकार अलग-अलग और मिलकर भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इनमें स्वास्थ्य, बीमा, राशन, पेंशन के अलावा आर्थिक लाभ देने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में जिन लोगों के पास खुद का पक्का घर नहीं है, उनके लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना चला रही है। इस योजना की शुरुआत साल 2015 में की गई, जिसके अंतर्गत कमजोर वर्ग को किफायती आवास दिलाने के लिए आर्थिक मदद की जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले आप योजना से जुड़ी कुछ बातों को जान लें, जैसे- पात्रता आदि। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"65c21c7113cfbd16c4089f57","slug":"eligibility-criteria-of-appying-in-pm-awas-yojana-2024-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता? आवेदन से पहले यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता? आवेदन से पहले यहां जानें
Tue, 06 Feb 2024 05:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 06 Feb 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना के फायदे।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम आवास योजना के फायदे।
- फोटो : istock
योजना में आवेदन से पहले ये बातें जानना जरूरी:-
- दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वही लोग लाभ ले सकते हैं, जिनके पास आवासीय इकाई नहीं है
- वहीं, आप अगर बीपीएल श्रेणी या निम्न आय वर्ग के अंतर्गत आते हैं, तो आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र माने जाते हैं।
पीएम आवास योजना के फायदे।
- फोटो : istock
- योजना के अंतर्गत जिन लोगों की आयु 18 साल है वो आवेदन कर सकते हैं। पर जो लोग 18 साल से पहले अगर आवेदन करते हैं, तो ऐसे आवेदन रद्द कर दिए जाते हैं
- जो लोग भारत के नागरिक हैं और बाकी शर्तों को पूरा करते हैं, तो वो लोग भी योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास योजना के फायदे।
- फोटो : istock
- जिन लोगों के पास पहले से मकान है, वो लोग योजना के लिए पात्र नहीं होते हैं
- आवेदन के समय आपको कुछ दस्तावेज और उनकी कॉपी चाहिए होती है, जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, आयु प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट नंबर और बैंक पासबुक आदि।
विज्ञापन
पीएम आवास योजना के फायदे।
- फोटो : Pixabay
इस शर्त को पूरा करना जरूरी:-
- इकोनॉमिक वीकर सेक्शन यानी ईडब्ल्यूएस में आवेदन करने वालों की सालाना आय 0-3 लाख रुपये के बीच होनी चाहिए
- लोअर इनकम ग्रुप यानी एलआईजी में आवेदन करने वालों की सालाना आय 3-6 लाख रुपये के बीच होनी चाहिए
- मिडिल इनकम ग्रुप 1 यानी एमआईजी 1 में आवेदन के लिए सालाना आय 6-12 और मिडिल इनकम ग्रुप 2 यानी एमआईजी 2 में आवेदन के लिए 12-18 लाख रुपये के बीच सालाना आय होनी चाहिए।