फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

E-Shram Card: ई-श्रम कार्ड के लिए करना चाहते हैं आवेदन तो जान लें इन शब्दों का मतलब, नहीं होगी परेशानी

Mon, 07 Feb 2022 04:39 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 07 Feb 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
e-shram card registration Know the meaning of migrant worker and more words related to it
e shram card new - फोटो : istock

देश में अब तक कई सारे लोगों ने ई-श्रम कार्ड बनवा लिया है। ऐसे में अगर आप भी ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो आपको इससे जुड़ी जानकारी होनी चाहिए। वहीं अगर आपने अपना ई-श्रम कार्ड बनवा लिया है और बनवाते समय आपने माइग्रेंट वर्कर यानी प्रवासी श्रमिक का विकल्प चुना है, तो आपको इसके बारे में भी पता होना चाहिए। बीते  दिनों कॉमन सर्विसेज सेंटर्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके बताया है कि प्रवासी श्रमिक वो व्यक्ति है, जो किसी प्रतिष्ठान में काम करता है या फिर वो दूसरे राज्य से आया है। साथ ही उसकी मजदूरी की आय प्रति माह 18,000 रुपये से अधिक नहीं है। इसके अलावा भी कई ऐसे टर्म्स और शब्द हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए, ताकि कार्ड बनवाते समय आपको किसी प्रकार की समस्या ना हो। वहीं ई-श्रम के लिए मोबाइल एप्लिकेशन या वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया जा सकता है। 

e-shram card registration Know the meaning of migrant worker and more words related to it
e shram card new - फोटो : istock

यहां कुछ शब्द हैं जिनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए-

1. असंगठित क्षेत्र-

  • असंगठित क्षेत्र व्यक्तियों या सेल्फ एम्प्लॉयड श्रमिकों के स्वामित्व वाला एक एंटरप्राइज है जो प्रोडक्शन का काम करता है। ये माल की बिक्री या किसी प्रकार की सर्विस देता है। साथ ही यहां पर श्रमिकों की संख्या दस से कम होती है।
e-shram card registration Know the meaning of migrant worker and more words related to it
labour new - फोटो : Istock

2. असंगठित श्रमिक-

  • स्वरोजगार कामगार, होम-बेस्ड कामगार या मजदूरी करने वाले कर्मचारी या असंगठित सेक्टर में काम करने वाले वेतन कर्मी को असंगठित श्रमिक कहा जाता है। इसमें शेड्यूल 2 के तहत किसी भी सोशल सिक्योरिटी एक्ट के दायरे में नहीं आने वाले संगठित क्षेत्र के कामगार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
e-shram card registration Know the meaning of migrant worker and more words related to it
labour new - फोटो : Istock

3. बिल्डिंग वर्कर्स-

  • ये वो व्यक्ति है जो कोई भी स्किल्ड, सेमी-स्किल्ड या मैनुअल, अकुशल, तकनीकी या क्लर्क के काम करने के लिए हायर किया जाता है।
विज्ञापन
e-shram card registration Know the meaning of migrant worker and more words related to it
Labour New - फोटो : Istock

4. कॉन्ट्रैक्ट लेबर-

  • कॉन्ट्रैक्ट लेबर एक कर्मचारी है जिसे किसी प्रतिष्ठान के काम में या उसके संबंध में नियोजित किया जाता है। उसे किसी ठेकेदार द्वारा या उसके द्वारा ऐसे कामों के लिए रखा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed