e-Shram Card: इन दिनों भारत में बड़े पैमाने पर लोग ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। इस स्कीम को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुरू किया गया है। इसका फायदा ईपीएफओ या ईएसआईसी के सदस्य नहीं उठा सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और कामगारों को आर्थिक सहायता देना है। भारत में श्रमिकों और कामगारों की एक बड़ी आबादी है। अपने जीवन में इन लोगों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कमाई के किसी संगठित स्त्रोत के न होने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब रहती है। उनकी इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने इस खास योजना को शुरू किया है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं, तो आपको कुछ गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आपकी एक गलती से आपका आवेदन रद्द हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा योजना का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 19 Apr 2022 03:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन