{"_id":"698845f0bd8b63cc29029c66","slug":"e-kyc-is-mandatory-in-ration-card-in-bihar-from-28-february-2026-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ration Card Verification: राशन कार्डधारक 28 फरवरी तक करा लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा राशन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ration Card Verification: राशन कार्डधारक 28 फरवरी तक करा लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा राशन
Sun, 08 Feb 2026 03:10 PM IST
श्रुति गौड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 08 Feb 2026 03:10 PM IST
सार
e-KYC Is Mandatory in Ration Card: अगर आपने राशन कार्डधारक हैं तो ये खबर आपके लिए अहम होने वाली है। इसलिए इसे अंत तक पढ़ें।
विज्ञापन
राशन कार्ड में ई केवाईसी कैसे कराएं ?
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Ration Card Rules 2026: भारत में डिजिटल इंडिया मिशन के तहत सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने की कोशिश जारी है। इसी कड़ी में राशन कार्डधारकों के लिए भी कई जरूरी नियमों को लागू किया जा रहा है। इन्हीं नियमों की वजह से न केवल राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ती है, बल्कि लाभार्थियों तक सुविधाएं सही तरीके से पहुंचती हैं।
राशन कार्ड में ई केवाईसी कैसे कराएं ?
- फोटो : Adobe Stock
ई-केवाईसी प्रक्रिया क्या है और क्यों जरूरी है ?
- ई-केवाईसी एक डिजिटल पहचान सत्यापन प्रक्रिया है, जिसमें राशन कार्डधारक अपना पहचान पत्र, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक विवरण जैसे अंगूठा छाप दर्ज कराते हैं।
- इसका उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि राशन वितरण में कोई धोखाधड़ी न हो और खाद्यान्न केवल सही लोगों तक पहुंचे।
- ये प्रक्रिया सरकारी राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाती है और फर्जी लाभार्थियों को रोकने में मदद करती है।
- इसलिए अब बिहार में भी हर राशन कार्डधारी के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।
राशन कार्ड में ई केवाईसी कैसे कराएं ?
- फोटो : Adobe Stock
अंतिम तारीख और समय पर ई-केवाईसी कराने का महत्व क्या है ?
- बिहार सरकार ने ई-केवाईसी पूरी करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी 2026 निर्धारित की है।
- इस तारीख तक यदि कोई राशन कार्डधारी अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं कराता है तो उसे राशन वितरण प्रणाली से बाहर रखा जा सकता है।
- बिना ई-केवाईसी के किसी भी व्यक्ति को राशन नहीं मिलेगा।
- इसलिए सभी राशन कार्डधारकों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा कर लें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड में ई केवाईसी कैसे कराएं ?
- फोटो : Adobe stock
कैसे कराएं ई- केवाईसी ?
- राशन कार्ड का ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे आसान तरीका है राशन कार्ड और आधार कार्ड लेकर नजदीकी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान पर जाना।
- दुकानदार के पास एक ई-पीओएस मशीन होती है, जिसके जरिए वह आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करेगा।
- ये वेरिफिकेशन आपकी उंगलियों के निशान या आंखों की पुतली के जरिए किया जाता है।
- इस पूरी प्रक्रिया के लिए आपको दुकानदार को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।
- ये सेवा सरकारी स्तर पर मुफ्त प्रदान की जाती है, ताकि हर लाभुक आसानी से अपना ई-केवाईसी करवा सके और राशन वितरण में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
राशन कार्ड में ई केवाईसी कैसे कराएं ?
- फोटो : Freepik
सहायता और हेल्पलाइन नंबर ये है
- ई-केवाईसी प्रक्रिया में यदि किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी चाहिए तो लोग बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
- ये हेल्पलाइन सेवा निशुल्क है और आपके सवालों का समाधान करती है।
- नीचे दिए गए नंबरों पर कॉल करके आप ई-केवाईसी से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकते हैं: 1800-3456-194, 14445, 1967
- इन नंबरों पर आप सुबह से लेकर शाम तक सहायता प्राप्त कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया में आने वाली दिक्कतें आसानी से हल हो सकें।