फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG! डोनाल्ड ट्रंप का बना फेक आधार कार्ड, जानें फर्जी आधार बनवाने पर क्या है जुर्माना और सजा

Sat, 01 Nov 2025 01:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 01 Nov 2025 01:34 PM IST
सार

Donald Trump Fake Aadhaar Card: भारत में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। आप यहां जान सकते हैं कि इस तरह से फर्जी आधार कार्ड बनवाने पर क्या जुर्माने और सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन
Donald Trump’s Fake Aadhaar Sparks Buzz Know the Penalty for Making a Fake ID in India
डोनाल्ड ट्रंप का फेक आधार कार्ड: फेक आधार बनवाने पर कितनी सजा मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

Fake Aadhaar Card Fine: महाराष्ट्र के विपक्षी विधायक रोहित पवार पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फर्जी आधार कार्ड बनवाने के मामले पर एफआईआर दर्ज हुई है। रोहित पवार ने एक प्रेस कॉफ्रेंस कर ये बताया था कि कैसे उन्होंने फेक दस्तावेज के जरिए डोनाल्ड ट्रंप का आधार कार्ड बनवाया था। हालांकि, उनका कहना था कि उनका मकसद आधार कार्ड से जुड़ी खामियों को सामने लाना था।

पर अब उन पर भाजपा के सोशल मीडिया समन्वयक की ओर से की शिकायत पर एफआईआर हुई है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है क्यों फर्जी आधार कार्ड नहीं बनवाना चाहिए और अगर कोई इसे बनवा ले तो इसमें सजा का क्या प्रावधान है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में और आधार से जुड़े नियम के बारे में भी। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Donald Trump’s Fake Aadhaar Sparks Buzz Know the Penalty for Making a Fake ID in India
डोनाल्ड ट्रंप का फेक आधार कार्ड: फेक आधार बनवाने पर कितनी सजा मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

किस एक्ट में दर्ज हुआ है केस?

  • आप जान लें कि किसी भी तरह से फर्जी आधार कार्ड बनाना दंडनीय अपराध है। इसलिए अगर कोई ऐसा करता हुआ पकड़ा जाता है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। जैसे, रोहित पवार पर दक्षिण प्रादेशिक साइबर पुलिस स्टेशन मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा ये केस आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
Donald Trump’s Fake Aadhaar Sparks Buzz Know the Penalty for Making a Fake ID in India
डोनाल्ड ट्रंप का फेक आधार कार्ड: फेक आधार बनवाने पर कितनी सजा मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

फर्जी आधार कार्ड बनवाने पर कितनी सजा-जुर्माना?

  • दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा ही आधार कार्ड बनाए जाते हैं। जो लोग भारत के नागरिक हैं उनके ये आधार कार्ड बनते हैं। एक व्यक्ति का सिर्फ एक ही आधार कार्ड बन सकता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति भारत का नहीं है या गलत दस्तावेज के जरिए फर्जी आधार कार्ड बनवाता है, तो ये एक दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Donald Trump’s Fake Aadhaar Sparks Buzz Know the Penalty for Making a Fake ID in India
डोनाल्ड ट्रंप का फेक आधार कार्ड: फेक आधार बनवाने पर कितनी सजा मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर कोई व्यक्ति फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करता हुआ पाया जाता है, तो ऐसी स्थिति में 10 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है और 3 साल की जेल भी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप कभी भी गलत तरीके से आधार कार्ड न बनवाएं, वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Donald Trump’s Fake Aadhaar Sparks Buzz Know the Penalty for Making a Fake ID in India
डोनाल्ड ट्रंप का फेक आधार कार्ड: फेक आधार बनवाने पर कितनी सजा मिलती है? - फोटो : Amar Ujala

ये है आधार बनवाने का सही तरीका

  • अगर आपको आधार कार्ड बनवाना है तो आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है। यहां पर आपके बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी लेकर आपका आधार कार्ड बना दिया जाता है। फिर कुछ दिनों के बाद आपके पत्ते पर आधार कार्ड डाक द्वारा आ जाता है और आप इसे ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आधिकारिक आधार सेवा केंद्र से ही आधार कार्ड बनवाना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed