Tips For Buying House: लोग दिन-रात एक करके मेहनत करते हैं और जो पैसे वो कमाते हैं उससे वो अपनी आज की जरूरतों को पूरा करने के अलावा कल के लिए भी बचाते हैं। यही नहीं, जो लोग किराए के मकान में रहते हैं वो अपना घर भी लेना चाहते हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग घर खरीदने के लिए अपनी जीवन भर की कमाई तक लगा देते हैं, तो दूसरी तरफ ज्यादातर लोग होम लोन भी लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी कोई घर खरीद रहे हैं, तो आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप कुछ दस्तावेजों को पहले ही चेक कर लें क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके साथ ठगी भी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आपको घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6471c9cafa06bfdb8f023d4a","slug":"documents-required-to-check-before-buying-a-house-know-full-details-to-avoid-scam-2023-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alert: घर खरीदने से पहले जरूर जांच कर लें इन दस्तावेजों की, वरना हो सकते हैं ठगी के शिकार, देखें लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Alert: घर खरीदने से पहले जरूर जांच कर लें इन दस्तावेजों की, वरना हो सकते हैं ठगी के शिकार, देखें लिस्ट
Sat, 27 May 2023 02:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 27 May 2023 02:45 PM IST
विज्ञापन
घर खरीदते समय कौन से दस्तावेज देखने चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर खरीदते समय कौन से दस्तावेज देखने चाहिए?
- फोटो : istock
इन दस्तावेजों को जरूर देखिए:-
पक्की रजिस्ट्री
- घर खरीद रहे हैं, तो पहले इस बात को जान लें कि घर/जमीन की रजिस्ट्री पक्की है। कहीं जमीन लाल डोरे में तो नहीं है। अगर पक्की रजिस्ट्री नहीं है, तो ऐसी जमीन खरीदने से बचें। वरना आपको बाद में दिक्कत हो सकती है।
घर खरीदते समय कौन से दस्तावेज देखने चाहिए?
- फोटो : istock
टाइटल क्लियर होना चाहिए
- घर खरीदते समय ये देखें कि टाइटल सर्टिफिकेट क्लियर है या नहीं। टाइटल सर्टिफिकेट क्लियर होने से पता चलता है कि प्रॉपर्टी का चेन डेवलप हुआ है और क्या असल में इस प्रॉपर्टी का टाइटल डेवलपर के पास है या नहीं। इसके अलावा जमीन पर होने वाले रिडेवलपमेंट के लिए आप डेलवपमेंट एग्रीमेंट भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर खरीदते समय कौन से दस्तावेज देखने चाहिए?
- फोटो : istock
नक्शा चेक करें
- जब भी आप कोई बना बनाया हुआ घर खरीदें, तो घर का नक्शा देखना न भूलें। यहां आपको चेक करना है कि घर नक्शे के हिसाब से बना है या नहीं। साथ ही देखें कि घर बनाते समय लोकल अथॉरिटी की मंजूरी ली गई है या नहीं।
विज्ञापन
घर खरीदते समय कौन से दस्तावेज देखने चाहिए?
- फोटो : pixabay
घर के पेपर जरूर चेक करवाएं
- घर खरीदने में लोग अपनी जिंदगी भर की कमाई तक लगा देते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप घर के पेपर्स जरूर देखें और हो सके तो किसी लीगल एक्सपर्ट या प्रॉपर्टी वाले को ये पेपर जरूर दिखाएं। वहीं, आप ऑनलाइन तरीके से भी घर के बारे में जान सकते हैं।