फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card Benefits: ई-श्रम कार्ड बनवाने के ये हैं जबरदस्त फायदे, कार्ड बनवाकर आप भी पा सकते हैं लाभ

Sat, 05 Feb 2022 02:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 05 Feb 2022 02:09 PM IST
विज्ञापन
do you know about e Shram Card Benefits and how to apply e shram card
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock

कई लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर होते हैं, और उन्हें मदद की जरूरत होती है। वहीं, कई संस्थाओं के अलावा केंद्र सरकार और राज्य सरकारें कई तरह की लाभकारी योजनाएं लाकर इन लोगों को लाभ पहुंचाने की मदद करती हैं। इसमें कई योजनाओं में आर्थिक मदद दी जाती है, तो कई योजनाओं में बीमा कवर जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं। वहीं, सस्ता और मुफ्त राशन देने जैसी योजनाएं भी सरकार चलाती हैं। इनके अलावा इन दिनों केंद्र सरकार ने ई-श्रम कार्ड योजना चलाई है, जिसका लाभ लोग काफी ले रहे हैं। ये एक कार्ड है जिसे आप बनवा सकते हैं और इसमें मिलने वाली सुविधाएं ले सकते हैं। ऐसे में अगर आपने अब तक ये कार्ड नहीं बनवाया है, तो आप इस ई-श्रम कार्ड को बनवा सकते हैं। साथ ही इसमें जो फायदे मिलते हैं, वो काफी लाभकारी हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि ई-श्रम कार्ड बनवाने के बाद आपको क्या-क्या लाभ मिलते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

do you know about e Shram Card Benefits and how to apply e shram card
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock

ई-श्रम कार्ड बनवाने पर कई फायदे मिलते हैं:-

किस्त के तौर पर आ रहे हैं पैसे

  • जिन-जिन लोगों ने ई-श्रम कार्ड बनवाया है, उनके खाते में एक-एक हजार रूपये की किस्त आई है। सरकार ऐसे ही लोगों को इस कार्ड के जरिए आर्थिक मदद समय-समय पर कर सकती है।
do you know about e Shram Card Benefits and how to apply e shram card
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock

2 लाख रुपये का बीमा कवर

  • अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाते हैं, तो आपको इसमें 2 लाख रुपये का मुफ्त बीमा कवर मिलता है। इसका लाभ ये कार्ड बनवाकर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
do you know about e Shram Card Benefits and how to apply e shram card
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
योजनाओं का लाभ
  • ई-श्रम कार्ड धारक को श्रम विभाग की सभी योजनाएं, जैसे- बच्चों की छात्रवृत्ति, मुफ्त साइकिल, काम के लिए मुफ्त उपकरण, मुफ्त सिलाई मशीन आदि मिलते हैं। इसके अलावा भारत सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
do you know about e Shram Card Benefits and how to apply e shram card
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock

मकान निर्माण के लिए सहायता राशि

  • अगर आप मकान बनवाते हैं, और आप ई-श्रम कार्ड धारक हैं तो फिर सरकार की तरफ से आपको मकान बनवाने के लिए धनराशि प्रदान की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed