फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान! दिल्ली में हवा है जहरीली: 500 पार हुआ AQI, घर से जा रहे हैं बाहर तो इन चार बातों का रखें ध्यान

Tue, 22 Oct 2024 12:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 22 Oct 2024 12:43 PM IST
विज्ञापन
Delhi Pollution: How to protect yourself from air pollution check here
दिल्ली के प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें? - फोटो : Amar Ujala

Delhi Air Pollution Alert and Safety Tips: इन दिनों हर तरफ एक चर्चा काफी हो रही है और वो है दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण की। दिल्ली-एनसीआर के इलाके में प्रदूषण की मोटी चादर साफ देखी जा सकती है। आलम ये है कि इससे लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें भी हो रही हैं। दिल्ली से लेकर नोएडा और गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक, आज यानी मंगलवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 567 दर्ज हुआ। हालांकि, ये पहली बार नहीं जब दिल्ली या उसके आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन अगर ऐसे में आप अपने घर से बाहर जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जिससे आप इस वायु प्रदूषण से बचने में खुद की और अपनों की मदद कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं ये बातें कौन सी हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Delhi Pollution: How to protect yourself from air pollution check here
दिल्ली के प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

प्रदूषण के बीच घर से बाहर जाने वाले इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-

नंबर 1

  • अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं, फिर चाहे आपके बच्चे स्कूल-कॉलेज जा रहे हैं या आप दफ्तर जा रहे हैं आदि। ऐसे में आपको मास्क पहनकर ही बाहर जाना चाहिए और खासतौर पर उन लोगों को जिन्हें सांस से जुड़ी दिक्कतें हैं। आप एक अच्छी क्वालिटी का मास्क ले सकते हैं, जो आपको इस वायु प्रदूषण से बचने में काफी मदद कर सकता है।
Delhi Pollution: How to protect yourself from air pollution check here
दिल्ली के प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • आप अगर घर से बाहर जा रहे हैं जैसे, दफ्तर जा रहे हैं या किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं आदि। ऐसे में आप चश्मा पहन सकते हैं और वो भी सनग्लासेस। ऐसा इसलिए ताकि प्रदूषण से आपकी आंखों में जलन न हो सके और आपको दिक्कत न हो। इसलिए आप प्रदूषण से बचने के लिए चश्मा भी पहन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Pollution: How to protect yourself from air pollution check here
दिल्ली के प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • ध्यान दें कि इस प्रदूषण के बीच आप बेवजह घर से बाहर जाने से बचें। बच्चों को घर के बाहर खेलने के लिए न भेजें, पार्क में न ले जाएं और जितना हो सके घर पर ही रहें आदि। हालांकि, अगर आपको किसी जरूरी काम से घर के बाहर जाना है या आपको दफ्तर जाना है या फिर आपके बच्चों को स्कूल-कॉलेज या किसी अन्य क्लास के लिए जाना है आदि तो उन्हें पूरी सेफ्टी के साथ भेजे।
विज्ञापन
Delhi Pollution: How to protect yourself from air pollution check here
दिल्ली के प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 4

  • इस प्रदूषण से बचने के लिए आप घर पर रह सकते हैं और इस दौरान खुद को स्वस्थ रखने के लिए आप व्यायाम कर सकते हैं। घर पर ही आप योग कर सकते हैं, ध्यान लगा सकते हैं आदि। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed