फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cyber Security Tips: भूलकर भी इस तरह की गलतियां इंटरनेट पर न करें, वरना उठानी पड़ सकती हैं कई दिक्कतें

Tue, 21 Dec 2021 11:20 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 21 Dec 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
Cyber Security Tips Never do these things on internet otherwise you will face big problems utility news
भूलकर भी इस तरह की गलतियां इंटरनेट पर न करें - फोटो : iStock

इंटरनेट के आने से आज हमारे कई काम आसान बन गए हैं। इसने पूरे विश्व को एक करने का काम किया है। आज हम दूर होकर भी पास हैं। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते आज की इस दुनिया को वैश्विक गांव की संज्ञा दी गई है। इंटरनेट ने हमें एक कर दिया है। वहीं उसी के समानांतर साइबर फ्रॉड और हैकिंग से जुड़ी गतिविधियों का भी विकास हुआ है। आज बड़े पैमाने पर इंटरनेट का यूज करने वालों को साइबर अपराधी अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इंटरनेट का उपयोग करते हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो ज्यादा संभावना है कि आप एक बड़े धोखे का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में भविष्य में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में, जिनका इंटरनेट का उपयोग करते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

Cyber Security Tips Never do these things on internet otherwise you will face big problems utility news
भूलकर भी इस तरह की गलतियां इंटरनेट पर न करें - फोटो : iStock

अनजान ईमेल अटैचमेंट को न करें ओपन

किसी भी तरह के अनजान ईमेल अटैचमेंट, जिसके बारे में आपको ज्यादा जानकारी नहीं है, उसको ओपन न करें। अक्सर इन अटैचमेंट में ऐसे वायरस छिपे होते हैं, जो आपके कंप्यूटर की प्रोग्रामिंग को पूरी तरह नष्ट कर सकते हैं। इस कारण आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 

Cyber Security Tips Never do these things on internet otherwise you will face big problems utility news
भूलकर भी इस तरह की गलतियां इंटरनेट पर न करें - फोटो : iStock

व्यक्तिगत जानकारी को इंटरनेट पर शेयर न करें

इंटरनेट पर आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी को शेयर नहीं करना चाहिए। अक्सर देखने को मिलता है कि साइबर अपराधी लोगों के मोबाइल फोन्स पर लुभावने ऑफर्स की लिंक भेजकर उनसे उनकी व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी लेते हैं। ऐसे करने पर आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cyber Security Tips Never do these things on internet otherwise you will face big problems utility news
भूलकर भी इस तरह की गलतियां इंटरनेट पर न करें - फोटो : iStock

गैर-विश्वसनीय लिंक को न करें ओपन

इंटरनेट का उपयोग करते समय भूलकर भी गैर-विश्वसनीय लिंक्स को ओपन न करें। इन लिंक्स पर विजिट करने पर आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इन लिंक्स पर क्लिक करने से आपके डिवाइस पर मैलवेयर अटैक हो सकता है।

विज्ञापन
Cyber Security Tips Never do these things on internet otherwise you will face big problems utility news
भूलकर भी इस तरह की गलतियां इंटरनेट पर न करें - फोटो : iStock

अनसिक्योर वेबसाइटों पर न करें खरीदारी

आपको हमेशा ऑनलाइन खरीदारी सिक्योर वेबसाइटों से ही करनी चाहिए। अनसिक्योर या अनाधिकृत वेबसाइटों से कभी भी खरीदारी न करें। ऐसा करने पर आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आजकल ऐसी कई वेबसाइटें हैं, जो ऑनलाइन शॉपिंग की आड़ में लोगों के साथ फ्रॉड करने का काम कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed