Cyber Fraud: आज के इस डिजिटल दौर में साइबर धोखाधड़ी के कई मामले सामने निकलकर आ रहे हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। कोरोना महामारी के बाद से हम में से कई लोग अपने जरूरी कार्यों को करने के लिए इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। आज बड़े पैमाने पर एजुकेशन, जॉब, एंटरटेनमेंट या दूसरी चीजों के लिए हम में से अधिकतर लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं। वहीं दूसरी तरफ साइबर जालसाजों का गिरोह भी इस दौरान काफी एक्टिव हुआ है। वे बड़े पैमाने पर फिशिंग लिंक्स और वॉयस कॉल के जरिए लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का काम कर रहे हैं। बीते सालों में साइबर अपराध की संख्याओं में काफी इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में अगर आप साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं, तो आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप उसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आप शिकायत दर्ज करके अपने पैसे भी वापस पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Cyber Fraud: ऑनलाइन फ्रॉड का हो गए हैं शिकार, तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल, मिलेंगे पूरे पैसे वापस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 16 May 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन