फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिम कार्ड स्वैपिंग से सावधान: आपकी ये गलतियां लगवा सकती हैं आपको भारी चपत, जानें क्या हैं बचने के टिप्स

Fri, 22 Apr 2022 12:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 22 Apr 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
Cyber Fraud Know About Sim Swap Fraud and Its Prevention Tips in Hindi
सिम कार्ड स्वैपिंग से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

आज के समय में लगभग सभी काम मोबाइल फोन के जरिए बेहद आसानी से हो जाते हैं। मोबाइल में सिम कार्ड और इंटरनेट हो, तो आप लगभग हर एक काम घर बैठे ही कर सकते हैं। मतलब खाना ऑर्डर करना हो, खुद के लिए खरीदारी करनी हो, कहीं यात्रा करने के लिए टिकट बुक कर सकते हैं आदि। इसके अलावा आप बैंकिंग भी अपने मोबाइल से ही कर सकते हैं। दरअसल, आज के दौर में आप अपने मोबाइल से ही किसी को पैसे भेजने के अलावा बैंकिंग से जुड़े अन्य काम भी कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको ओटीपी की जरूरत होती है जो आपके मोबाइल नंबर पर आता है। लेकिन क्या आप सिम कार्ड स्वैप फ्रॉड के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, लेकिन इसके मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपकी वो कौन सी गलतियां हैं जो आपको सिम कार्ड स्वैपिंग फ्रॉड का शिकार बना सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Cyber Fraud Know About Sim Swap Fraud and Its Prevention Tips in Hindi
सिम कार्ड स्वैपिंग से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

क्या है सिम कार्ड स्वैपिंग?

  • दरअसल, अपराधी लोग लोगों के सिम कार्ड को अपने नकली सिम कार्ड से बदल देते हैं। फिर वो टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी से दूसरा सिम एक नंबर पर जारी करवा लेते हैं। ऐसे में बैंक से नंबर लिंक होने की वजह से बैंक खाते का कंट्रोल अपराधियों के पास चला जाता है और वो आपको चपत लगा देते हैं।
Cyber Fraud Know About Sim Swap Fraud and Its Prevention Tips in Hindi
सिम कार्ड स्वैपिंग से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

ऐसे बच सकते हैं इस फ्रॉड से:-

फिशिंग, स्मिशिंग से बचकर

  • आपको फिशिंग, स्मिशिंग से बचकर रहना है। इसके जरिए आपकी जरूरी जानकारी जैसे- मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि चुराते हैं। इसके बाद वो आपको चूना लगाते हैं। इसलिए इनसे सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cyber Fraud Know About Sim Swap Fraud and Its Prevention Tips in Hindi
सिम कार्ड स्वैपिंग से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

तुरंत करें टेलीकॉम ऑपरेटर से संपर्क

  • जब जालसाज आपकी जानकारियां चुराकर आपके नंबर के जरिए नया सिम कार्ड एक्टिवेट करवाते हैं, तो ऐसे में आपके पास मौजूद सिम कार्ड इनएक्टिव हो जाता है। ऐसे में अगर आपका सिम कार्ड कभी भी इनएक्टिव हो, तो आपको तुरंत टेलीकॉम ऑपरेटर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
Cyber Fraud Know About Sim Swap Fraud and Its Prevention Tips in Hindi
सिम कार्ड स्वैपिंग से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

मोबाइल स्विच ऑफ न करें

  • कई बार जब जालसाज लोगों को कॉल करके परेशान करने लगते हैं, तो ऐसे में लोग तंग आकर अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लेते हैं। वहीं, जालसाज भी इसी बात का इंतजार करते हैं कि आप अपना फोन बंद कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके मोबाइल बंद करने से सिम कार्ड को चालू कराने का समय मिल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed