Cyber Alert For Diwali: दिवाली का त्योहार इस साल 24 अक्तबूर को मनाया जाएगा। ऐसे में लोग अपनी तैयारियां तो कर चुके हैं, लेकिन बची हुई तैयारियों को पूरा कर रहे हैं। ऐसे में जहां एक तरफ त्योहार मनाने के लिए तैयार हैं, तो वहीं दूसरी तरफ जालसाज आपकी मेहनत की कमाई को लूटने के लिए भी तैयार हैं। जी हां, त्योहार के मौकों पर जालसाज जाल फैलाने में लगे हैं। जालसाज लॉटरी, ऑफर्स, कैशबैक प्वाइंट, मुफ्त मोबाइल रिचार्ज, बोनस प्वाइंट मुफ्त उपहार और लोन आदि के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। ऐसे में इस दिवाली आपको अलर्ट रहने की जरूरत है, और आपको कुछ बातों का ख्याल रखते हुए अपनी मेहनत की कमाई की रक्षा करनी है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6353ccead061476ae864f1da","slug":"cyber-alert-for-diwali-2022-how-to-safe-fraud-during-diwali-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस दिवाली अलर्ट रहें: न पड़ें मुफ्त उपहार के चक्कर में, वरना पलक झपकते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
इस दिवाली अलर्ट रहें: न पड़ें मुफ्त उपहार के चक्कर में, वरना पलक झपकते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें कैसे
Mon, 24 Oct 2022 09:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 24 Oct 2022 09:18 AM IST
विज्ञापन
दिवाली पर जालसाजों से बचने के क्या तरीके हैं
- फोटो : istock
दिवाली पर जालसाजों से बचने के क्या तरीके हैं
- फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-
पहली बात
- दिवाली के मौके पर आपके पास अगर ऐसा कोई मैसेज आया है, जिसमें प्री-अप्वूड लोन देने जैसी बातें कही गई हैं। तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। अगर इसमें कोई लिंक है, तो भूलकर भी इस पर क्लिक न करें और मैसेज को डिलीट कर दें।
दिवाली पर जालसाजों से बचने के क्या तरीके हैं
- फोटो : istock
दूसरी बात
- दिवाली पर कई ऐसे मैसेज घूमते हैं जिसमें लोगों को मुफ्त में कोई उपहार देने की बात कहते हैं। लेकिन ऐसे लिंक या मैसेज से आप बचकर रहें। दरअसल, इन लिंक के जरिए जालसाज आपको चपत लगाने का काम करते हैं। ये आपसे आपकी बैंकिंग जानकारी लेकर आपकी मेहनत की कमाई को चुरा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर जालसाजों से बचने के क्या तरीके हैं
- फोटो : istock
तीसरी बात
- अगर आपके पास कोई ऐसे कॉल आते हैं जिनमें आपकी लॉटरी निकलने जैसी बातें कहीं जाती हैं, तो ऐसे कॉल्स से कभी कोई बात न करें और इन नंबर्स को ब्लॉक करके इनकी शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन में करें। ये जालसाज होते हैं, और लॉटरी के बहाने आपसे आपकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी लेकर आपको चपत लगाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
दिवाली पर जालसाजों से बचने के क्या तरीके हैं
- फोटो : istock
चौथी बात
- इस बात का आपको सबसे ज्यादा ध्यान देना है कि किसी को भी अपने मोबाइल पर आए ओटीपी को नहीं बताना है। कोई बैंक अधिकारी बनकर, केवाईसी करवाने के नाम पर, कोई ऑफर्स का लालच देकर आपके मोबाइलन नंबर पर आए ओटीपी को मांगता है, तो उसे न दें।